फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp taken meeting

लूट और चोरी पर अंकुश के लिए रात में बढ़ाएं पेट्रोलिंग: एसपी

Sat, 29 Aug 2020 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
sp taken meeting
लूट और चोरी पर अंकुश के लिए रात में बढ़ाएं पेट्रोलिंग: एसपी
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में शुक्रवार को आयोजित हुई अपराध गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में शुक्रवार को अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें सभी थाना प्रभारियों को लूट और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही लॉकडाउन और कोविड-19 के शासनादेेश का पालन कराने की बात कही गई।

अपराध गोष्ठी से पूर्व पुलिसकर्मियों का सम्मेलन किया गया। इसमें कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गई तो पाया गया कि पूर्व में सभी मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। कुछ कर्मचारियों ने अपनी समस्या बताई। इसके निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपराध गोष्ठी में आए सभी थाना प्रभारी मास्क लगाए थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वे बैठे थे। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कोरोना काल में किए गए पुलिस के कार्यों की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी तरह ड्यूटी का निर्वहन करते रहें। आगामी त्योहारों को देखते हुए त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्ट्रर, ग्राम अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि यदि पूर्व में किसी प्रकार के विवाद हुए हों तो प्रभावी कार्रवाई करें। कोविड 19 के दौरान आगामी त्योहार मनाए जाने के संबंध में शासन के आदेशों का अक्षरश: पालन कराया जाए। टॉप टेन बदमाशों की गिरफ्तारी, कच्ची और अवैध शराब पर अंकुश, गैंगेस्टर आदि की कार्रवाई की जाए। एसपी ने सभी सीओ से बीट बुक चेक करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीओ अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थानों पर लंबित विवेचनाओं का निस्तारण कराएं। सीओ, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई करें। लूट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। प्रतिदिन वाहन चेकिंग, पैदल गश्त, रात में बैंक/एटीएम की चेकिंग करें। रात नौ बजे के बाद कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो उससे पूछताछ जरूर करें। एसपी ने थानावार अपराध की समीक्षा की और संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी शिष्यपाल, सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र, रुद्रपुर अंबिका प्रसाद, बरहज दिनेश सिंह यादव, सभी थाना प्रभारी, एलआईयू इंस्पेक्टर, आरआई, प्रधान लिपिक, आशुलिपिक, प्रभारी कोरोना सेल, प्रभारी डॉयल-112 समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed