फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp spokesperson attack up government

किसानों के लिए छलावा है नया कृषि कानून

Mon, 28 Sep 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
sp spokesperson attack up government
किसानों के लिए छलावा है नया कृषि कानून
विज्ञापन

देवरिया। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अराजकता पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज कराये जाने को सपा बर्दाश्त नहीं करेंगी। केस दर्ज कराकर आवाम की आवाज प्रदेश सरकार दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब हर एक अध्यादेश केंद्र सरकार ही तय करेगी तो प्रदेश में सरकार की जरूरत क्या है।
सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव के साकेतनगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो अध्यादेश किसानों के लिए लाई है वह किसान विरोधी अध्यादेेश है। भाजपा सरकार ने किसानों को बाजार में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदले की भावना से कार्य कर रहे हैं, जो लोकतंत्र में उचित नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर केस दर्ज कराया जा रहा है। इससे सपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। भाटपाररानी के विधायक पर तहसील मुख्यालय घेराव के दौरान केस दर्ज कराएं जाने के मामले को सपा ने गंभीरता से लिया है। इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि विधायक पर केस दर्ज कराकर प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन

बरहज में राष्ट्रीय प्रवक्ता का किया स्वागत
नगर के लवरछी बाईपास पर सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह का जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व. बृजराज रावत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि प्रदेश और देश में कितना विकास हुआ है। सरकारी भूमि से कितना अवैध कब्जा हटवाया है। सरकार इसके लिए श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने गोरखपुर-देवरिया, सलेमपुर-बलिया, बरहज-करुअना आदि टूटे मार्गों पर गहरा खेद प्रकट किया। इस मौके पर सुनील सिंह, राधेश्याम सिंह, दिलीप यादव, मणिंद्र मिश्र, विजय रावत, हुसैन अहमद, व्यास यादव, उमेश नारायण शाही, धीरेंद्र यादव, संजीव, मनोज यादव, रणवीर यादव, हरिओम यादव, इमामुद्दीन खान, तेज प्रकाश जायसवाल, विकास यादव, शुभम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed