फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP's performance on collectorate against inflation

महंगाई के खिलाफ सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 08 Mar 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
SP's performance on collectorate against inflation
महंगाई के विरोध में जुलूस निकालतीं सपा महिला सभा की कार्यकर्ता। - फोटो : DEORIA
महंगाई के खिलाफ सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, उत्पीड़न आदि समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर सुबह दस बजे से इकट्ठा होकर कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव के नेतृत्व में जलकल रोड, कोतवाली चौराहा, स्टेशन रोड, तहसील, नगर पालिका रोड, सिविल लाइंस होते हुए कचहरी पहुंच कर घरने पर बैठ गए। डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि सरकार डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली के बिल में भारी वृद्धि कर जनता को लूटने का काम कर रही है। भाटपाररानी के विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। विधान परिषद के मुख्य सचेतक रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि ऐसे ही कार्यकर्ता मजबूती के साथ करते रहें तो 2022 में सपा की सरकार बनेगी। विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व विधायक गजाला लारी, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, स्वामीनाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, गेंनालाल यादव, ह्रदय नारायण जायसवाल, उद्भव नारायण सिंह, अरविंद साहनी, पीडी तिवारी आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान इस्माइल अंसारी, दशरथ मौर्या, अवधेश चौधरी, अशोक सिंह कुशवाहा, चौधरी बेचूलाल, परवेज आलम, सतीश यादव ,तेज प्रकाश जायसवाल, विजय प्रताप यादव, ओपी यादव, रामदेव यादव, अंबिका यादव, श्यामदेव यादव, धर्मवीर गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, विजय लक्ष्मी गौतम, राजवंशी, व्यास यादव, बासुदेव वर्मा, रंजना भारती, विनोद जायसवाल, रामप्यारे यादव, उमेश नारायण शाही, इलाहाबाद विवि के छात्रसंघ के अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रैली में भाग लेने जा रहे सपाई हिरासत में
भाटपाररानी। प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार, चोरी, छिनैती, लूट, हत्या, बलात्कार आदि की बढ़ती घटनाओं के विरोध में जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित रैली में हिस्सा लेने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को स्थानीय प्रशासन हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इन्हें थाना परिसर लाया, जहां एसडीएम के आदेश के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता डॉ. अरविंद सहाय ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों के साथ की जा रही नाइंसाफी आदि के विरोध में जिला मुख्यालय पर आयोजित रैली में हिस्सा लेने जाते समय हिरासत में ले लिया गया। यह लोकतंत्र पर हमला है। हिरासत में लिए गए नेताओं में चंद्रप्रकाश सिंह, सुनील यादव, मंटू यादव, संजय कुशवाहा, विनय यादव, अमित यादव, कामेश्वर प्रजापति, तारकेश्वर कुशवाहा, अभिजीत यादव आदि शामिल रहे। उपजिलाधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ला ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं को बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed