{"_id":"67e06230008cc75e7a01bc68","slug":"sp-leaders-son-injured-by-knife-attack-deoria-news-c-208-1-sdn1004-149973-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चाकू से वार कर सपा नेता के बेटे को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चाकू से वार कर सपा नेता के बेटे को किया घायल
Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू/देवरिया। शहर के न्यू कालोनी बड़ा पार्क के पास मनबढ़ों ने सरेराह सपा नेता के बेटे पर चाकू से प्रहार कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों और पुलिस ने चोटिल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पीड़ित के बड़े भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझवलिया लक्ष्मीपुर निवासी सपा नेता रमेश यादव का बेटा सुमित यादव शहर के चकिया हास्टल में रहकर राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। वह इस वर्ष दसवीं की परीक्षा देने के बाद पालीटेक्निक की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा है। रविवार शाम को वह न्यू कालोनी बड़ा पार्क के पास किसी कार्य वश गया था। आरोप है कि चार की संख्या में पहुंचे मनबढ़ो ने घेरकर उस पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे सुमित के पीठ में चाकू लगा है। आस-पास के लोगों ने सूचना देकर मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने चोटिल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
उधर, हमलावर भाग निकले। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी रही। पीड़ित के भाई अनुजेश यादव ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचा था।