{"_id":"6255c1fc5b9e20063a5437f5","slug":"sp-lags-behind-by-hat-trick-in-mlc-elections-deoria-news-gkp433160276","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव में हैट्रिक लगाने से पिछड़ गई सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव में हैट्रिक लगाने से पिछड़ गई सपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव में हैट्रिक लगाने से पिछड़ गई सपा
देवरिया। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (एमएलसी) देवरिया-कुशीनगर चुनाव में सपा इस बार हैट्रिक लगाने से चूक गई। भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह के रथ को इस बार के चुनाव में सपा नहीं रोक पाई। लंबे समय बाद भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की है।
एमएलसी के चुनावी चक्रव्यूह में भाजपा एवं सपा में घमासान की उम्मीद थी, लेकिन परिणाम के बाद ऐसा नजर नहीं आया। मतों पर गौर करें तो नेताओं के कौशल के इम्तिहान में सपा के दिग्गज फेल हो गए। छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला देवरिया-कुशीनगर के 5526 मतदाताओं को करना था। इनमें से 5424 मतदाताओं ने मतदान किया था। उनमें देवरिया के 2743 मतदाता शामिल हैं। बीते विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद एमएलसी चुनाव में भी विजय का परचम लहराने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं।
रुद्रपुर क्षेत्र में पहली बार एक ही क्षेत्र के रहने वाले दो नेता विधानमंडल के दोनों सदनों में जनता की नुमाइंदगी करेंगे। स्थानीय निकाय का चुनाव जीतकर विधान परिषद का सदस्य बने डॉ. रतनपाल सिंह रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के गौरीबाजार ब्लॉक अंतर्गत उसरी गांव के मूल निवासी हैं। विधानसभा में चौथी बार चुनाव जीतकर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद भी गौरीबाजार ब्लॉक के लक्ष्मीपुर गांव के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
ऐेसा पहली बार हो रहा है, जब एक ही विकास खंड के दो नेता उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। डॉ. रतनपाल की जीत पर पूर्व मंत्री व विधायक जयप्रकाश निषाद ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैै। जनता ने उच्च सदन में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर विकास में आने वाली हर बाधा को खत्म कर दिया है।