फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The DIG inspected the immersion ghat and the Durga pandal.

Deoria News: डीआईजी ने विसर्जन घाट और दुर्गा पंडाल का किया निरीक्षण

Sat, 17 Oct 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The DIG inspected the immersion ghat and the Durga pandal.
रामपुर कारखाना। डीआईजी एस चनप्पा और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शुक्रवार देर शाम रामपुर कारखाना के पटनवा पुल स्थित विसर्जन घाट और सिरसिया नंबर एक के दुर्गा पंडाल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी ने विसर्जन घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश एसओ अश्विनी प्रधान को दिया। इसके बाद अधिकारियों ने मां विंध्यवासिनी और 51 शक्तिपीठों की झांकी का निरीक्षण किया। डीआईजी ने पंडाल के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की लगातार तैनाती रखने और मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद डीआईजी और एसपी ने करमैनी स्थित दुर्गा मंदिर से रामपुर कारखाना थाने तक पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया। थाने में मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर महिला पुलिसकर्मियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दरोगा अंतिमा मौर्य को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।इसके बाद डीआईजी डुमरी-बैतालपुर मार्ग से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed