फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp

सपा लोगों की आवाज बन कर चुनाव में उतरेगी: कटियार

Sun, 08 Aug 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
sp
ब्राह्मणों वोटों का उपयोग भाजपा ने केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए किया है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कहा कि सपा गरीब, मजदूर और किसानों की पार्टी है। कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ा है। भाजपा को इसकी चिंता नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा आम जनमानस की आवाज बन कर चुनाव में उतरेगी।

ये बातें रविवार को राष्ट्रीय सचिव ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों वोटों का उपयोग भाजपा ने केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए किया है। ब्राह्मण भाजपा के शासन काल में उपेक्षित रहा है। ब्राह्मण खुद समझदार हैं। आगामी चुनाव में वे भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे। महंगाई चरम पर है, डीजल, पेट्रोल और सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। यहीं से नेपाल और श्रीलंका में डीजल जाता है और अपने देश से सस्ता है। कोरोना के दौरान आक्सीजन सिलेंडर और दवाओं के अभाव में लोगों ने दम तोड़ दिया। श्मशान घाटों पर शवों की संख्या देख कर हर किसी का दिल दहल जाता था लेकिन भाजपा जुमलेबाजी करती रही। प्रदेश की सरकार की जन विरोधी नीतियों कारण सभी वर्ग के लोग परेशान है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए समान विचारधारा की पार्टी अगर साथ आती है तो उसका स्वागत है। लाल टोपी को गुंडों की संज्ञा कुछ भाजपा नेता देते हैं लेकिन सच तो यह है कि सपा लोहिया, जनेश्वर मिश्र, मोहन सिंह और मधु लिमेय की पार्टी है। प्रदेश में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है। सपा आम जनमानस की आवाज बन कर चुनाव में उतरेगी। संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। किस कमी सपा को सत्ता से बाहर होना पड़ा, उन खामियों को जानने के लिए गांव पहुंचा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ.दिलीप यादव, हृदय नारायण जायसवाल, अशोक सिंह कुशवाहा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed