फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp crime meeting

फरियादियों को गंभीरता से सुनें थानेदार : एसपी

Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
sp crime meeting
एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने पुलिस लाइन्स में अपराध गोष्ठी को संबोधित किया तथा उपस्थित थानाध्यक्ष व - फोटो : DEORIA
फरियादियों को गंभीरता से सुनें थानेदार : एसपी
विज्ञापन

दायित्वों का निर्वहन न करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने रविवार को पुलिस लाइंस में क्राइम मीटिंग के दौरान थानावार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि थाने पहुंचने वाले सभी फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुनकर निदान करें। दायित्वों के प्रति लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कुछ थाना प्रभारियों को सचेत किया कि कार्यशैली में सुधार लाएं।

करीब पांच घंटे तक चली क्राइम मीटिंग में एसपी के तेवर कई बार सख्त दिखे तो कुछ समय के लिए अभिभावक की तरह थाना प्रभारियों को समझाते भी रहे। उन्होंने थानेवार समीक्षा कर अपराध के रोकथाम के उपाय भी बताए। एसपी ने कहा कि समय से निष्पक्ष विवेचना करें। कच्ची शराब बनती पाई गई तो जिम्मेदार पुलिसकमियों को जवाब देना होगा। रात्रि गश्त पर जोर दें। आईजीआरएस प्रार्थनापत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध के निराकरण करें। बैंकों के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जाना चाहिए। साम्प्रदायिक भावना भड़काने वालों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने व छोटी से छोटी बातों का संज्ञान लेना होगा। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट किया जाए। वांछित, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के मामले अभियान चलाकर गिरफ्तारी किया जाए। शातिर अपराधियों की सूची तैयार कर गुंडा, गैंगस्टर की कार्रवाई करें। महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करें। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करें। भूमि विवाद के मामले में बीपीओ और राजस्व टीम एक साथ मौके पर जाकर निराकरण करे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, प्रधान लिपिक भुनेश राय, प्रभारी आंकिक सुनील श्रीवास्तव, प्रभारी सोशल मीडिया सेल निरीक्षक मृत्युन्जय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed