फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp bjp workers meeting

गहमागहमी के बीच हुआ नामांकन, जुटे रहे दिग्गज

Sat, 26 Jun 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
sp bjp workers meeting
गहमागहमी के बीच हुआ नामांकन, जुटे रहे दिग्गज
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र तिवारी ने दो सेट में किया नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान जबरदस्त गहमागहमी का माहौल रहा। दोनों दलों के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में कार्यालय से लेकर कचहरी चौराहे तक जुटे रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता टाउनहाल के पीछे कैंपस में पहुंचे। नामांकन से पहले सभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए पंचायत के सदन में शीघ्र ही भाजपा के निर्वाचित अध्यक्ष बैठेंगे। राज्य सरकार की प्रमुख इकाइयों में पंचायत एक प्रमुख इकाई है। इसके माध्यम से सरकार की सारी योजनाएं धरातल तक, लोगों तक पहुंचती हैं। जनपद में गिरीश चंद्र तिवारी के अध्यक्ष बनने से पंचायत सदन को मजबूती मिलेगी। उनका पूर्व अनुभव इसमें काफी मददगार साबित होगा। राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि गिरीश चंद्र तिवारी का जुझारू व्यक्तित्व निश्चित रूप से पंचायत के माध्यम से देवरिया में विकास की नई इबारत लिखेगा। सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, सांसद बांसगांव कमलेश पासवान ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि पंचायत सदन में भाजपा का अध्यक्ष बनने से सरकार की योजनाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेंगी। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि वह स्वयं जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। यहां पार्टी का अध्यक्ष बनने से जनपद में रुके हुए विकास के पहिए को और गति मिलेगी। नामांकन सभा कार्यक्रम को पूर्व वन मंत्री राजधारी सिंह, बरहज विधायक सुरेश तिवारी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, डॉ. रतनपाल सिंह, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, मार्कंडेय शाही, विजय बहादुर दुबे, विजय कुमार दूबे, महेंद्र यादव, कृष्णा नाथ राय, सीपी सिंह, राजकुमार शाही, प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य गिरेंद्र यादव, सुनील निषाद, अमित सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, जितेंद्र प्रताप राव, भानुप्रताप सिंह, राजू मणि, दीपक मिश्रा शाका, अंगद तिवारी, हरिशंकर पांडेय, अवधेश सिंह, अशोक मिश्रा, संजय राव, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, रजनीश उपाध्याय, अजय उपाध्याय, अशोक पांडेय, प्रेम अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, संजय त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, अजय कुमार दूबे, संजय सिंह, संतोष त्रिगुणायत, जिला महामंत्री प्रमोद साहू, रामाशीष प्रसाद मौर्य, महेश मणि त्रिपाठी, निर्मला गौतम, अंबिकेश पांडे, तेज बहादुर पाल, पवन मिश्रा, रामाज्ञा चौहान, अंकुर राय, रामदास मिश्रा, शिवेश पांडेय, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. संजीव शुक्ला, राधेश्याम शुक्ला, संजय पांडेय, जितेंद्र सिंह, दीपक जायसवाल, प्रमोद सिंह, दीनबंधु सिंह, संजय दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर भी जुटे दिग्गज, बनाते रहे रणनीति
देवरिया। सपा के बांस देवरिया स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख कार्यकर्ता एकत्र हो कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चा दाखिला कार्यक्रम में पार्टी प्रत्याशी शैलजा यादव के साथ जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य रामसुन्दर दास निषाद, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व विधायक सुरेश यादव, गजाला लारी, स्वामीनाथ यादव, पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, रामभुआल निषाद, मनबोध प्रसाद, अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, स्वामीनाथ भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, बाबूलाल यादव, गेना लाल यादव, अशोक कुशवाहा, बृजेश यादव, पीडी तिवारी, विजय लक्ष्मी गौतम, पहलवान रामाश्रय यादव, रामप्यारे यादव, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, रामनिवास पासवान, उषा यादव, शोभा यादव, अमरजीत यादव, सुदामा गोंड, राधारमण कुशवाहा, ममता यादव, अजय यादव, कमलेश पांडेय, प्रभा भारती, श्यामू यादव, परवेज आलम, अभिजीत यादव, हृदयनारायण जायसवाल, उद्भव नारायण सिंह, अरविंद साहनी, इस्माइल अंसारी, अवधेश चौधरी, दशरथ मौर्य, श्यामदेव यादव, ओपी यादव, मोहन गुप्ता, उमेश नारायण शाही, सतीश यादव, पारसनाथ यादव, विरेंद्र गुप्ता, हरेंद्र त्यागी, सुभाष मद्धेशिया, प्रदीप यादव, विजय प्रताप यादव, बबलू विश्वकर्मा, सुदर्शन चौरसिया, अंबिका यादव, व्यास यादव, बेचूलाल चौधरी, रामप्रकाश यादव, श्यामबहादुर भारती, राजप्रताप यादव, प्रेम यादव, रणवीर यादव, कैलाशपति सैंथवार, वीरेंद्र साहनी, रमाशंकर यादव, विजय रावत, मनोज यादव, संजय यादव, नागेंद्र यादव, विजयसेन यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, अजय यादव, रामाधार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed