फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP and congress are 'chor-chor mausere bhaai' says ramapati ram

‘सपा और कांग्रेस चोर-चोर मौसेरे भाई’

Mon, 06 Feb 2017 11:21 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Mon, 06 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
SP and congress are 'chor-chor mausere bhaai' says ramapati ram
रुद्रपुर में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, सांसद कमलेश पासवान समेत भाजपा नेता और सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रमापति राम त्रिपाठी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा कांग्रेस के गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन करार दिया। वहीं बसपा को साहब बीबी और गुलामों की पार्टी बताई।
विज्ञापन

कहा कि यूपी में चुनाव के दौरान लुटेरों का साथ हो गया है। सपा और कांग्रेस का गठबंधन राजनैतिक नहीं है। यह लूट का गठबंधन है। एक दल ने केंद्र में टूजी, कोयला, कॉमनवेल्थ सहित आठ महालूट की तो दूसरे दल ने पुलिस भर्ती से लेकर गरीबों के पेंशन और खनन में महा घोटाला किया। सपा और कांग्रेस चोर-चोर मौसेरे भाई की कहावत को चरितार्थ कर रही है। बसपा का जनता के सरोकारों से कभी नाता नहीं रहा। वह साहब बीबी और गुलामों की पार्टी है। साहब चले गए, बीबी बनी हैं, इसके अलावा सभी गुलाम हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के धर्म युद्ध में भाजपा राष्ट्रधर्म का पताका लेकर उतरी है। भाजपा का हर कार्यकर्ता अर्जुन है और उसके सारथी मोदी है। पीएम मोदी राष्ट्र के ऐसे नायक बन कर उभरे हैं, जो दुनिया में देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा रहे हैं। यूपी में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का राज खत्म करने के लिए जनता ने भाजपा की सरकार बनाने की ठान ली है। सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि भाजपा को छोड़ किसी भी दल में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम नहीं है। यहीं एक दल है जहां चाय बेचने वाले और सब्जी बेचने वालों की संतानें भी सपना देख सकती है। सपा कांग्रेस में सपनों को हकीकत में बदलने के लिए कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह और सोनिया के खानदान में दोबारा जन्म लेना होगा। सम्मेलन को पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद, महेंद्र यादव, रामधनी गौड़, कल्पनाथ राय, जटाशंकर द्विवेदी, सीपी सिंह, मोहन उपाध्याय, बंधु उपेंद्र नाथ सिंह, अंनर्यामी सिंह, मदन मोहन सिंह, संगमघर दूबे, दीपक सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed