{"_id":"65b973aee26b98f41b03ba37","slug":"son-not-went-foriegn-father-died-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-118398-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेटे के विदेश जाने का सपना नहीं हुआ पूरा, सदमे में पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेटे के विदेश जाने का सपना नहीं हुआ पूरा, सदमे में पिता की मौत
Wed, 31 Jan 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
कर्ज लेकर एक एजेंट को दिए थे रुपये, ठगी का हुआ शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार गांव के हरिश्चंद्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पुत्र श्रीराम को विदेश भेजने के लिए कर्ज लेकर एक एजेंट को रुपये दिए थे। ठगी का शिकार होने और बेटे के विदेश जाने का सपना पूरा नहीं होने से वह सदमे में थे। इससे उनकी तबीयत खराब हो गई थी। हरिश्चंद्र की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई।
हरिश्चंद्र (68) पुत्र जुड़ावन रावत गांव के कुछ लोगों से करीब 40 हजार रुपये कर्ज लेकर पुत्र श्रीराम को विदेश भेजने के लिए एक एजेंट को रुपये दिए थे। एजेंट ने 21 दिसंबर को व्हाट्सप पर टूरिस्ट वीजा भेजा। पूछने पर बाद में स्थायी होना बताया था।
11 जनवरी को लखनऊ एयरपोर्ट से विदेश जाने के लिए हवाई जहाज से उड़ान थी, लेकिन एजेंट के पूरे दिन हवाई अड्डा पर नहीं पहुंचने के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी। श्रीराम किसी तरह वापस घर आए। जानकारी होने पर पिता हरिश्चंद्र को सदमा लग गया, जिससे वह बीमार हो गए थे।