फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Son killed by beating with a piece of wood, father fled from home

Deoria News: बेटे की लकड़ी के टुकड़े से पीटकर हत्या, घर छोड़ भाग निकला पिता

Thu, 15 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Son killed by beating with a piece of wood, father fled from home
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। रामपुर जगदीश उर्फ सिसवा गांव में मंगलवार की रात पिता ने बेटे की लकड़ी के टुकड़े (चईला) से बेरहमी से पिटाई कर दी। बुधवार की सुबह करीब चार बजे बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। तब तक गांव के किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, आरोपी पिता घर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर जगदीश उर्फ सिसवा गांव निवासी हरिनाथ शर्मा का छोटे बेटे अशोक शर्मा (25) के बीच मंगलवार की रात किसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि हरिनाथ ने लकड़ी के टुकड़े से अशोक की पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। परिजन अशोक को कसया इलाज कराने के लिए ले गए। वहां से देर रात घर ले लाए।
बताया जा रहा है कि घर आने के बाद अशोक की तबीयत और बिगड़ गई। बुधवार की सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। अशोक की मौत के बाद मां रीता देवी व बड़े भाई धनंजय, बहन संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है।

रामपुर कारखाना के प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed