{"_id":"671c10985f9f19f478070fa4","slug":"son-committed-suicide-by-shooting-himself-with-fathers-licensed-rifle-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-138414-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिता की लाइसेंसी रायफल से बेटे ने गोली मार की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिता की लाइसेंसी रायफल से बेटे ने गोली मार की खुदकुशी
Sat, 26 Oct 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के मोहरा गांव में एक युवक ने शुक्रवार को पिता के लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
मोहरा गांव के पंचम सिंह सेना में जम्मू-कश्मीर में सूबेदार पद पर तैनात हैं। उनका छोटा बेटा आयुष सिंह (22) सुबह चाय पीने के बाद अपने कमरे में था। इसी बीच घरवालों ने गोली की आवाज सुनी। कमरे में पहुंचे तो देखा कि आयुष फर्श पर पड़ा है।
गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। बेटे को मृत देख मां अनीता देवी व घर के बाकी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खबर सुन आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर मदनपुर गोरखनाथ सरोज भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आयुष का मोबाइल फोन, रायफल व कारतूस का खोखा पुलिस साथ ले गई। बताया जा रहा है कि रायफल की गोली चेहरे व सिर से होते हुए छत से जा टकराई। इस कारण आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोग हतप्रभ हैं।