{"_id":"6ac91c95900909d80f0d0abc","slug":"son-attacked-and-killed-his-father-following-dispute-over-money-for-alcohol-in-deoria-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में रिश्तों का कत्ल: चंद रुपये के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा, मुगड़े से सिर पर किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में रिश्तों का कत्ल: चंद रुपये के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा, मुगड़े से सिर पर किया वार
Fri, 09 Oct 2026 10:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:29 PM IST
सार
देवरिया के बहोरवा गांव में शराब के लिए रुपये मांगने पर हुए विवाद में बेटे ने लकड़ी के मुगड़े से पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामअवतार की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो बेटे ने पिता को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया में शराब पीने के लिए रुपये मांगने पर पिता से हुए विवाद में बेटे ने उनकी जान ले ली। आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने पर छोटे बेटे ने लकड़ी के मुगड़े से पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना शुक्रवार शाम सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव की है। बहोरवा निवासी किसान रामअवतार राय 60 वर्ष के छोटे बेटे सुनील उर्फ सत्तू ने शुक्रवार शाम शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पिता ने रुपये देने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान सुनील ने लकड़ी के मुगड़े से पिता के सिर पर वार कर दिया।
इससे रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय उनकी पत्नी तकिया देवी चौराहे पर दवा लेने गई थीं। घर लौटने पर पति को घायल देखकर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। परिजन और स्थानीय लोग एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। शव मोर्चरी में रखवाया गया।

शुक्रवार शाम छह बजे सूचना मिली कि सुनील उर्फ सत्तू ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर अपने पिता रामअवतार राय के सिर पर लकड़ी के मुगड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामअवतार को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। -रंजना सचान, सीओ बरहज