{"_id":"66ca71a5f7cce591f708c744","slug":"solver-arrested-in-biometric-test-in-brd-deoria-news-c-7-1-gkp1039-663339-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीआरडी में बायोमेट्रिक जांच में सॉल्वर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीआरडी में बायोमेट्रिक जांच में सॉल्वर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
देवरिया। शहर के बीआरडी इंटर कॉलेज केंद्र में शनिवार को सिपाही भर्ती की दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान एक सॉल्वर पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला आरोपी बलिया जिले के अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। केंद्र के बाहर असली अभ्यर्थी को भी पुलिस ने दबोच लिया।
देवरिया के 10 केंद्रों पर शनिवार को दोनों पालियों में सिपाही भर्ती की परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दोपहर बाद दूसरी पाली की परीक्षा के लिए बीआरडी इंटर कॉलेज केंद्र में अभ्यर्थी प्रवेश कर रहे थे। गेट पर बायोमेट्रिक जांच के दौरान केंद्राध्यक्ष को लखनऊ मुख्यालय से फोन कर एक अभ्यर्थी के अंगूठे का निशान संदिग्ध बताया गया। लखनऊ से मिले इनपुट के आधार पर संदिग्ध अभ्यर्थी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसकी पहचान बिहार के भोजपुर जिले के मनेर थानाक्षेत्र के भक्कू टोला निवासी विनय तिवारी पुत्र जगलाल तिवारी के रूप में हुई। पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि विनय ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के परसिया गांव निवासी राकेश यादव पुत्र कन्हैया लाल यादव की जगह परीक्षा देने आया था। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो केंद्र के बाहर बलिया निवासी राकेश यादव भी पकड़ा गया जिसकी जगह परीक्षा देने विनय आया हुआ था।
00
कोट
दूसरी पाली की परीक्षा से पूर्व बीआरडी इंटर कॉलेज से बिहार के भोजपुर का रहने वाला सॉल्वर गिरफ्तार किया गया। वह बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के रहने वाले युवक की जगह परीक्षा देने आया था। बायोमेट्रिक जांच में इस साजिश का खुलासा हुआ। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- संकल्प शर्मा, एसपी, देवरिया