फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sog reached barhaj

कबूतरबाजी

Sat, 08 Feb 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
sog reached barhaj
विदेश जाने के नाम पर जालसाजी के शिकार हुए युवकों ने एसपी से लगाई थी गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर सहित गोरखपुर जनपद के कुछ बेरोजगारों के विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। सभी ने पुलिस कप्तान डॉ. श्रीपति मिश्र को प्रार्थना पत्र देकर एक कबूतरबाज पर फर्जी वीसा और टिकट देने का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम नगर से एक को उठाकर पूछताछ कर रही है।

शनिवार को करीब तीन बजे एसओजी टीम नगर में पहुंची और एक युवक को उठाकर थाने लाई। पुराना बरहज निवासी अंकित वर्मा पुत्र अनिल, पटेल नगर निवासी हरेंद्र, बेल्थरा निवासी राकेश वर्मा पुत्र इंद्रजीत, मुबारकपुर के हीरालाल, बड़हलगंज के धर्मचंद वर्मा नगर के एक एजेंट के जरिए खाड़ी देश जाने की तैयारी में थे। सभी ने नगर निवासी और एजेंट को अस्सी-अस्सी हजार रुपये दिए थे। करीब एक साल पूर्व फ्लाइट के लिए सभी दिल्ली पहुंचे। जहां एजेंट के जरिए उन्हें टिकट और वीजा दिया गया लेकिन वीजा और टिकट फर्जी होने के कारण उड़ान नहीं भर सके। पीड़ित युवकों ने जब रूपये मांगे तो एजेंट टालमटोल करने लगा। ठगी के शिकार सभी युवकों ने एसपी से गुहार लगाई। इस संबंध में इंस्पेक्टर गिरिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि टीम के आने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed