{"_id":"6607160ac2a03fd63509ecb6","slug":"sog-lifted-one-in-fraud-deoria-news-c-208-1-deo1004-122328-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसओजी ने जालसाजी में पैकोली के एक युवक को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसओजी ने जालसाजी में पैकोली के एक युवक को उठाया
Sat, 30 Mar 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
सुरौली थाने की पुलिस के सहयोग से पैकौली पहुंचकर युवक की गिरफ्तारी की
एक गिरोह के सदस्य के साथ जालसाजी करने की शिकायत मिलने पर एसओजी ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/पैकौली। एसओजी की टीम ने बृहस्पतिवार को अचानक सुरौली थाने पहुंचकर वहां की पुलिस के सहयोग से पैकौली गांव निवासी एक युवक को उठा लिया। युवक बाइक लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसे वाहन के साथ एसओजी लेकर जिला मुख्यालय चली आई। जहां युवक को गोपनीय जगह रखकर पूछताछ की जा रही है।
एसओजी की टीम ने सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी संदीप गोड़ पुत्र रामानंद गोंड को मुखबिर की सूचना पर सुरौली चौराहे से गिरफ्तार किया। वह बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया और बाइक सहित लेकर जिला मुख्यालय चली आई। एसओजी की मानें तो युवक जालसाजी गिरोह का सदस्य है। वह अपने गिरोह के साथियों के साथ काफी दिनों से लोगों के साथ जालसाजी का कार्य कर रहा था। इसकी शिकायत कई बार मिली थी। इसके अन्य साथियों के खिलाफ कई थानों में मुकदमा दर्ज है। इसके अन्य साथियों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।
इस संबंध में एसओजी प्रभारी सादिक परवेज ने बताया कि युवक के विरुद्ध जालसाजी करने की शिकायत मिली है। वह गिरोह के सदस्यों के साथ जालसाजी करता है। अन्य साथियों की तलाश के लिए पूछताछ की जा रही है। जल्द ही गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद सलेमपुर स्वर्ण व्यवसायी को मऊ एसओजी ने छोड़ा
चोरी के गहने खरीदने के शक पर एसओजी ने की थी पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/सलेमपुर। नगर के गांधी चौक स्थित एक स्वर्ण व्यवसायी को चार दिन पूर्व मऊ की एसओजी टीम ने उठा लिया। सूत्रों के मुताबिक, स्वर्ण व्यापारी को चोरी के गहनों को औने-पौने दामों में खरीदाने के शक पर उसे उठाया गया है। कोतवाली से महज 700 मीटर दूरी से मऊ एसओजी टीम ने स्वर्ण व्यवसायी को उठाया। इसकी भनक कोतवाली पुलिस को नहीं लगी।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच हरैया निवासी सुरेश ठठेरा पुत्र राजेंद्र ठठेरा की गांधी चौक पर आभूषण की दुकान है। 24 मार्च की दोपहर वह दुकान पर बैठा था। इसी बीच मऊ की एसओजी टीम ने उन्हें जबरन वाहन पर बैठा लिया और लेकर चली गई। इस सूचना के बाद नगर में अफरा-तफरी मच गई।
उधर, परिवार के लोग परेशान हो गए। देर रात तक तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। अगले दिन सूचना मिली की चोरी का गहना खरीदने के शक में मऊ एसओजी लेकर गई है। उधर, एसओजी मऊ ने स्वर्ण व्यवसायी से पूछताछ की कार्रवाई पूरी करने के बाद छोड़ दिया।
शुक्रवार को अपनी दुकान पर बैठे स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि एसओजी को सूचना मिली थी कि चोरी का गहना खरीदा जाता है तो पूछताछ की। अगले दिन मुझे छोड़ दिया। इसके बाद मैं अपने रिश्तेदार के यहां चला गया था।