{"_id":"61cdf818e39481251d26c847","slug":"snatched-away-rs-53k-and-jewels-salempur-news-gkp421898212","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर 53 हजार रुपये और गहने लेकर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर 53 हजार रुपये और गहने लेकर भागा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर 53 हजार रुपये और गहने लेकर भागा युवक
मेहरौनाघाट। छत के रास्ते युवक बुधवार की रात घर में दाखिल हो गया। आरोप है कि अलमारी में रखे 53 हजार रुपये व कुछ जेवरात लेकर भागने लगा। खटपट की आवाज सुन महिला ने शोर मचाया तो युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर भाग निकला। घटना की जानकारी महिला ने डायल 112 को दी।
आरोप है कि आधी रात को पड़ोस का रहने वाला एक युवक आधी रात को घर में छत के रास्ते घुस गया। नकदी और जेवर लेकर भागने लगा। नींद खुली तो महिला शोर मचाने लगी। आरोप है कि युवक महिला से छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध किया तो वह भाग निकला। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज मेहरौना राम गिरीश चौहान ने मौके पर लोगों से पूछताछ की। सीओ सलेमपुर कपिलमुनि सिंह का कहना है कि जांच के बाद तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।