फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Snake was a household god worship

घर-घर हुई नाग देवता की पूजा

Sun, 07 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 07 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Snake was a household god worship
बरहज के गौरा में आयोजित कुश्ती में दांव अजमाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नाग पंचमी पर घर-घर में नाग देवता की पूजा की गई। दूध-लावा चढ़ाकर नाग देवता को प्रसन्न किया गया। इस अवसर पर घरों में विशेष पकवान बने। गांव-गांव कुश्ती और कबड्डी जैसे गंवई खेलों का आयोजन किया गया। सुबह से नाग देवता के पूजन की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

महिलाओं ने घरों की दीवारों पर नाग देवता का चित्र बनाया। दूध-लावा चढ़ाकर विधि-विधान से उनका पूजन किया। गोबर से घरों को घेर दिया गया। नाग देवता से सुख-समृद्धि की कामना की गई। घरों में विशेष पकवान बना था। परिवार के लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया। इसके साथ ही इस दिन मिट्टी से जुडें कबड्डी और कुश्ती आदि खेलों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे, युुवा और बुजुर्ग शामिल हुए। यह कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहा। 
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के महुरांव गांव में आजाद अखाड़ा की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें आठ जोड़ कुश्ती हुई। डीएलडब्ल्यू वाराणसी के वीरेंद्र यादव ने देवरिया के सत्यपाल सिंह को पटखनी दी। वहीं बिहार के दयापाल ने तिलई बेलवा के अखिलेश यादव को, तीसरा जोड़ में दिलीप ने विजय यादव को, चौथे जोड़ में सदावृक्ष ने कृष्णा को हरा दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव बबलू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर यादव, संगम यादव, विजय रावत, बृजभूषण गोंड, अनंत कुमार, अमरेंद्र राय, शेषनाथ, अमरजीत कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed