{"_id":"69025df06d8ba4240e072b57","slug":"smuggler-arrested-with-country-liquor-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166660-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thu, 30 Oct 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। वाहन चेकिंग के दौरान श्रीरामपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह आठ पेटी देसी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह बिहार में शराब लेकर जा रहा था। तस्कर की पहचान हार प्रांत के सिवान जिला के नौतन थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी सनीस कुमार भगत के रूप में हुई है।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव के निर्देश पर श्रीरामपुर पुलिस सुबह संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मिश्रौली कुर्मी टोला गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक बाइक सवार को रोका। तलाशी लेने पर बाइक के पीछे बोरा में आठ पेटी देसी शराब बरामद किया गया। पुलिस आरोपी पर अबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है। संवाद