{"_id":"696bd0aadb0a10439b0fc420","slug":"smuggler-arrested-with-26-boxes-of-liquor-sent-to-jail-deoria-news-c-208-1-deo1022-172826-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 26 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 26 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sat, 17 Jan 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के चांदपार चौराहा पर पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 26 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 87 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय हमराहियों के साथ शुक्रवार की रात गश्त पर निकले थे, तभी मुखबिरों से सूचना मिली कि एक युवक चांदपार अंग्रेजी शराब की दुकान से बड़ी मात्रा में शराब की खेप लेकर बिहार तस्करी को ले जाने की फिराक में है। एसओ ने मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रंजन कुमार, निवासी चोरमा, थाना पकड़ी दयाल, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है।
आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरामद शराब में 16 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस, पांच पेटी ऑफ्टर डार्क तथा पांच पेटी माउंटेन ओक शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि चांदपार चौराहे से 26 पेटी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।