Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Smoke rose from the wheel of Mathura-Chhapra Express, loco pilot stopped the train

Deoria News: मथुरा-छपरा एक्सप्रेस के पहिए से उठा धुआं, लोको पायलट ने रोकी ट्रेन

Tue, 17 Dec 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Smoke rose from the wheel of Mathura-Chhapra Express, loco pilot stopped the train
देवरिया। गौरी बाजार-बैतालपुर के बीच मथुरा-छपरा ट्रेन की जनरल बोगी के पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा। यह देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोको पायलट व गार्ड की सूझबूझ से इस पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टला। करीब 40 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

बिहार के छपरा से चलकर मथुरा जाने वाली छपरा-मथुरा एक्सप्रेस सोमवार की सुबह 7.20 बजे देवरिया रेलवे स्टेशन से गुजरी। बैतालपुर-गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के बीच पोखरभिंडा गांव के पास पहुंचने पर ट्रेन की जनरल बोगी के पहिए-ब्रेक से धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। यात्रियों एवं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से धुएं पर काबू पाने की कोशिश की गई।
इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद इस पर काबू पाया जा सका। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब 40 मिनट बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक भरत कुमार ने बताया कि बताया कि ब्रेक में धुआं उठने के चलते ट्रेन रुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक पायलट व गार्ड ने उसे ठीक किया। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed