फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Smoke came out from the wheel of Lichchavi Express in Deoria, yesterday it came out in Mathura Chapra Express.

Deoria News: पहले छपरा- मथुरा, अब लिच्छवी एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं- 'द बर्निंग ट्रेन' बनने से बची

Tue, 17 Dec 2024 01:05 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 01:05 PM IST
सार

दिल्ली से आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) मंगलवार की सुबह 10:00 बजे सलेमपुर पहुंची। इस दौरान ट्रेन के S-4 बोगी के पहिए से धुआं निकलते हुए देख लोगों ने इसकी जानकारी गार्ड और चालक को दी। गार्ड और चालक ने मौके पर पहुंच कर देखा तो पहिए का ब्रेक जाम हो गया था जिसके चलते धुआं निकल रहा था।

विज्ञापन
Smoke came out from the wheel of Lichchavi Express in Deoria, yesterday it came out in Mathura Chapra Express.
लिच्छवी एक्सप्रेस के बाहर खड़े यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सलेमपुर रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह लिच्छवी एक्सप्रेस के पहिए से धुआं निकलने लगा। जांच के बाद ब्रेक शू ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान करीब 37 मिनट तक लिच्छवी एक्सप्रेस सलेमपुर जंक्शन पर खड़ी रही। एक रोज पहले छपरा से मथुरा को जाने वाली छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के जनरल बोगी के पहिये में धुंआ उठने लगा।

विज्ञापन



यह देख चालक ने बैतालपुर-गौरीबाजार रेलखंड के बीच पोखरभींडा के समीप ट्रेन को रोकर ब्रेक शू ठीक करने के बाद रवाना हुए। यहां करीब 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही थी। दिल्ली से आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) मंगलवार की सुबह 10:00 बजे सलेमपुर पहुंची। इस दौरान ट्रेन के S-4 बोगी के पहिए से धुआं निकलते हुए देख लोगों ने इसकी जानकारी गार्ड और चालक को दी।
विज्ञापन


गार्ड और चालक ने मौके पर पहुंच कर देखा तो पहिए का ब्रेक जाम हो गया था जिसके चलते धुआं निकल रहा था। रेलवे के कर्मचारियों ने ब्रेक का जाम छुड़ाया इसके बाद धुआं निकलना बंद हुआ। इस दौरान करीब 37 मिनट तक सलेमपुर में लिच्छवी एक्सप्रेस खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी जांच पड़ताल के बाद 10:37 बजे ट्रेन को यहां से भटनी के लिए रवाना कर, दिया गया। सलेमपुर के स्टेशन मास्टर ने बताया कि पहिया से धुआं निकालने की जानकारी मिली थी। ब्रेक जाम होने के चलते ऐसा हुआ। ब्रेक का जाम छुड़ाकर ट्रेन को रखाना कर दिया गया। एक रोज पहले छपरा-मथुर एक्सप्रेस में भी कुछ ऐसी ही गड़बड़ी हुई थी। जिसे ठीक करने में 30 मिनट तक छपरा मथुरा एक्सप्रेस बैतलापुर-गौरीबाजार रेलखंड के बीच में खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed