फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Slow pace of repair is troubling

Deoria News: तरणताल की मरम्मत की धीमी गति तैराकी सीखने वालों को कर रही परेशान

Sat, 06 May 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of repair is troubling
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में मार्च माह से निर्माण एजेंसी करा रही मरम्मत कार्य
विज्ञापन

- आयोजित होनी हैं कई प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों को सता रही अभ्यास न कर पाने की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल की मरम्मत का कार्य तीन माह से चल रहा है। इधर सत्र के शुरू होने के बाद तैराकी सीखने वाले तरणताल शिविर के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मरम्मत की धीमी गति खिलाड़ियों व शौकिया सीखने वालों को परेशान कर रही है। इधर, स्टेडियम प्रशासन ने भी धीमी गति पर चयनित एजेंसी को पत्र लिखा है। अधिकारियों का मानना है कि पुल तैयार हो गया होता तो अप्रैल माह में आई फीस से राजस्व में वृद्घि हुई होती।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस सत्र में तैराकी सीखने वालों के अरमानों पर ग्रहण लग रहा है। पिछले दो माह से तरणताल का मरम्मत कार्य चल रहा है, इसलिए अप्रैल में शुरू हो जाने वाले तैराकी शिविर को अब तक शुरू नहीं किया गया है। दावा किया गया था कि दो माह में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, इसके बाद जून माह तक इसे शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि तरणताल का मरम्मत कार्य समय से पूरा नहीं हो पाया है। इसकी मरम्मत उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड यूपी आरएनएसएस निर्माण प्रखंड गोरखपुर की ओर से कराया जा रहा है। इसके छोटे व बड़े दोनों पुलों को व इनमें लगी टाइल्स को उखाड़ दिया गया है। इधर गर्मी बढ़ने के साथ ही तैराकी के खिलाड़ी और शौकिया सीखने आने वाले प्रतिदिन जिला खेल कार्यालय आकर इस शिविर चलने के बारे पूछताछ कर रहे हैं। खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास न कर पाने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

--------------
....स्पीकअप
तरणताल पहली अप्रैल से शुरू हो जाता है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास में सहूलियत होती है। आने वाले दिनों में तैराकी से जुड़ी कई प्रतियोगिताएं होनी है। अभ्यास नहीं कर पाएंगे तो पदक कैसे जीतेंगे वह।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....गंगतेश्वर सिंह, अध्यक्ष जिला तैराकी संघ
-----
जून माह में सीनियर वर्ग की, सब जूनियर, सात से नौ जुलाई तक जूनियर तैराकी स्टेट, 14 से 16 जुलाई तक सब जूनियर व जूनियर सहित अन्य प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। इस बार जिले को पदक मिलने की संभावना कम ही रहेगी, क्योंकि प्रतिभागी अभ्यास ही नहीं कर रहे हैं।
...देवानंद भारती, सचिव जिला तैराकी संघ
----------
तैराकी का अभ्यास अब तक शुुरू नहीं हो पाया है। पुल की मरम्मत का कार्य एक तो देरी से शुरू हुआ और अब तक यह पूरा नहीं हो पाया है। इससे सीधा नुकसान खिलाड़ियों को हो रहा है।
....अंतरा सिंह, खिलाड़ी
----------
जून, जुलाई व अगस्त माह में तैराकी की कई प्रतियोगिताएं होनी हैं। खेल से जुड़े लोगों को खिलाड़ियों के दर्द को भी समझना चाहिए। अगर अभ्यास ही नहीं होगा तो पदक कैसे जीतेंगे।

....अटल शर्मा, खिलाड़ी
-----------
तरणताल का मरम्मत कार्य अभी चल रहा है। हालांकि एजेंसी का कार्य बेहद धीमा है। इसके लिए निर्माण एजेंसी को पत्र भी लिखा गया है।
...राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
--------
तरणताल के विशेषज्ञ जल्द ही लखनऊ से आने वाले हैं। 15 से 20 दिन में वह भी अपना कार्य पूरा कर लेंगे। कोशिश होगी कि 10 जून तक स्वीमिंग पुल को स्टेडियम प्रशासन को सौंप दिया जाए। ...उग्रसेन सिंह, जेई यूपी आरएनएसएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed