{"_id":"68d58cb676af847714068234","slug":"six-roads-will-be-improved-with-an-expenditure-of-150-crore-rupees-deoria-news-c-7-1-gkp1032-1082466-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छह सड़कोंं की सुधरेगी सेहत, खर्च होंगे 150 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छह सड़कोंं की सुधरेगी सेहत, खर्च होंगे 150 करोड़
Fri, 26 Sep 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:46 AM IST
सार
देवरिया जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़कों और हाइवे के विस्तार पर भारी निवेश किया जा रहा है। लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से कई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। इससे क्षेत्र में यातायात सुविधा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में हाइवे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का जाल बिछ रहा है। पुरानी सड़कों को चौड़़ा कर ट्रैफिक लोड के अनुसार बनाया जा रहा है। इसमें मुख्य सड़कों के अलावा संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसमें करीब करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से छ सड़कों का निर्माण किया जाना है। इनके बन जाने से क्षेत्र में आवागमन सुगम हो जाएगा।
जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है। एक ओर नए हाइवे और फोरलेन बाइपास का निर्माण किया जा रहा है। दूसरी ओर जिले के अंदरुनी क्षेत्रों में सड़कों को अधिक चौड़ा और आधुनिक बनाया जा रहा है। इसमें सड़क की महत्ता और उस पर आने वाले यातायात का ध्यान रखा गया है। सोनूघाट-बरहज मार्ग को नए सिरे बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें 21 किमी सड़क पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
इसकी स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं देवरिया से ऊसरा तक आठ किमी सड़क को सात से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार है। इस पर 25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। सहायक अभियंता क्षितिज जायसवाल ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि ऊसरा तक सड़क चौड़ा होने से औद्यौगिक क्षेत्र के उद्यमियों को लाभ होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा।