{"_id":"e8adaa73034a213c1a1673f5cb5ec89a","slug":"six-people-bonded-in-saudi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया के 6 लोग सऊदी में फंसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया के 6 लोग सऊदी में फंसे
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
देवरिया के छह युवक सऊदी अरब में फंस गए हैं। वहां बंधुआ मजदूर बनकर वे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। घरवालों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर वापस बुलाने की गुहार लगाई है।
खामपार के भठवां तिवारी निवासी सुरेंद्र बरनवाल, नोनार कपरदार निवासी निवास कौशल, मदनपुर के फकईपुर निवासी रामजी यादव, ससरांव निवासी पन्नेलाल यादव, रुद्रपुर के रनिहवां निवासी मिथिलेश गुप्ता और गौरीबाजार के बेलदरियां निवासी योगेंद्र यादव ने सऊदी अरब में हो रहे उत्पीड़न की बाबत घरवालों को फोन पर बताया है। बीते साल एक जून को मुंबई के एक ट्रैवल्स कंपनी ने नौकरी दिलाने के नाम पर इन युवकों को सऊदी अरब भेजा।
वहां जाने पर काम मिला लेकिन उसके साथ ही उत्पीड़न शुरू हो गया। उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर काम लिया जाने लगा। बदले में समय से मजदूरी भी नहीं मिल रही है। शनिवार को सुरेंद्र बरनवाल की पत्नी भागमती ने डीएम को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई। डीएम ने मामले में विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा है।