{"_id":"65cfa18b01176dfcab0ca8b0","slug":"six-people-beat-up-a-young-man-and-threw-him-off-the-bridge-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-119493-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छह लोगों ने एक युवक को मारपीट कर पुल से नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छह लोगों ने एक युवक को मारपीट कर पुल से नीचे फेंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। भाटपार और लार थाना क्षेत्र के मध्य स्थित चनुकी घाट पर स्थित पुल से एक युवक को मारपीट कर नीचे फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम इस घटना की जानकारी होने पर पीड़ित युवक के गांव के लोग नदी की तरफ दौड़ पड़े। युवक घायल अवस्था में गिरा पड़ा था। अचेत अवस्था में उसे उठाकर सीएचसी लार पहुंचाया। डाॅक्टर के अनुसार वह होश में नहीं था। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लार कपिल देव चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
लार थाना क्षेत्र के राम नगर के नदीम कस्बा लार के कुछ युवकों के साथ चनुकी बाजार की तरफ गए थे। वहां सभी ने छक कर शराब पी। उसके बाद वहा नोकझोंक करते पुल तक आए। उसके बाद सभी युवक मिलकर नदीम को मारने पीटने लगे। साथ के युवक नदीम का एटीएम छीनने लगे। इस बीच उसे बुरी तरह मारपीट कर पुल के नीचे फेंक दिए। संयोग था कि उसके हाथ में मोबाइल था। वह नदी में लुढ़क गया था, लेकिन बेहोश होने से पूर्व अपने भाई को घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही चारों तरफ अफरा तफरी मच गई।
राम नगर के कई लोग नदीम की तलाश करते चनुकी पुल के समीप पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में पानी में मिला। उसकी सांसे चल रही थी। आननफानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक युवक को होश नहीं आया था इसलिए घटना में कितने लोग थे इसकी पूरी जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ सफेदपोश आरोपियों को बचाने में लगे हैं। इस संबंध में सीओ दीपक शुक्ला ने कहा कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घटना गंभीर है। प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।