{"_id":"61c4bb58e3ae4b1f1a40a187","slug":"six-nominated-including-head-in-sc-st-act-deoria-news-gkp4210116167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी एसटी एक्ट में प्रधान सहित छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी एसटी एक्ट में प्रधान सहित छह नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी एसटी एक्ट में प्रधान सहित छह नामजद
देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव के अनुसूचित जाति के एक परिवार का घर उजाड़ने और मारपीट करने के आरोप में बैकुंठपुर के ग्राम प्रधान सहित छह नामजद और 25 अज्ञात पर एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की। मामले की विवेचना सीओ सलेमपुर को सौंपी गई है।
थाना बरियापुर के बैकुंठपुर गांव निवासी भीम प्रसाद ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 27 सितंबर 2021 की रात में करीब 12 बजे ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर आए और उनके घर को उजाड़ने लगे। विरोध करने पर घर में घुस कर पीट दिया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर उनकी दादी चंद्रवाती देवी मौके पर पहुंची तो उनके गले से मंगल सूत्र लेकर हमलावर फरार हो गए।
घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। दूसरे दिन थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों से भी मामले में शिकायत की गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता, उत्तम गुप्ता, अनुराग, हिमांशु, मुकुर यादव, दुर्गेश यादव सहित 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ कपिल मुनि सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है। विवेचना की जा रही है।