फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   six minor freed up on shop

संयुक्त टीम का छापा, छह नाबालिग मुक्त

Wed, 30 Sep 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
six minor freed up on shop
संयुक्त टीम का छापा, छह नाबालिग मुक्त
विज्ञापन

खुखुंदू (देवरिया)। कस्बे के प्रतिष्ठानों पर बुधवार को नायब तहसीलदार, श्रम प्रवर्तन दल और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मार कर छह नाबालिग लड़कों को मुक्त कराया। वहीं, प्रतिष्ठानों के मालिकों को हिदायत देते हुए टीम सभी लड़कों को मुख्यालय लेकर चली गई। छापे के दौरान बाजार में हड़कंप मचा रहा। जिम्मेदारों का कहना था कि इनके परिजनों को बुलाकर उन्हें हिदायत देते हुए लड़कों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
शासन की ओर से प्रतिष्ठानों सहित अन्य जगहों पर काम करने वाले नाबालिग बच्चों को पढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत पूरे देश में अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले बच्चों को प्रतिष्ठानों के मालिकों से मुक्त कराया जा रहा है। बुधवार को श्रम प्रवर्तन दल के प्रभारी महेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह और पुलिस टीम ने कस्बे के रेडीमेड, कपड़े, किराना, चाय, मिठाई सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर छह नाबालिग बच्चों को पकड़ा। टीम उन्हें साथ लेकर जिला मुख्यालय अग्रिम कार्रवाई के लिए चली गई। कस्बे के थाना बाजार से लेकर चौराहे तक तकरीबन एक घंटे तक छापा चलता रहा जिससे हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

टीम के जाने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली। नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस टीम के साथ दुकानों पर छापा मारकर नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया जा रहा है। पकड़े गए बच्चों के परिजनों को बुलाकर दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देते हुए शपथपत्र पर हस्ताक्षर कराकर सुपुर्द कर दिया जाएगा। जिन बच्चों के अभिभावक नहीं आएंगे उनको श्रम विभाग की ओर से शिक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed