{"_id":"69efadc80657fb812d0b1d54","slug":"six-juvenile-offenders-arrested-for-stabbing-a-youth-deoria-news-c-208-1-deo1018-180455-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक को चाकू मारने के आरोप में छह बाल अपाचारी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक को चाकू मारने के आरोप में छह बाल अपाचारी पकड़े गए
Tue, 28 Apr 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
चनुकी । लार कस्बे के भेड़िहरवा टोला निवासी एक युवक पर दो दिन पहले खीरी मोहल्ला स्थित मकान पर जाते समय किशोरों ने चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने छह बाल अपाचारियों को पकड़कर सोमवार को बाल सुधार गृह भेज दिया।
वहीं एक आरोपी की तलाश हो रही है। बताया जा रहा है कि बाइक टकराने में कुछ दिन पहले विवाद के बाद आरोपी किशोरों ने अपना भौकाल बनाने के लिए युवक पर चाकू से हमला किया था। भेड़िहरवा टोला निवासी अब्दुल कबीर पुत्र समसुद्दीन अंसारी शनिवार की अपने पुराने मकान खीरी मोहल्ला जा रहा था। रास्ते में अखाड़े के पास पहले से मौजूद सात किशोरों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडो से पीटने लगे।
आरोपी किशोरों ने कबीर के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए थे। पुलिस ने इस मामले में सात बाल अपचारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही थी।
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी छह किशोर मठ काॅलेज के पास एकत्र हुए हैं। इस सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव हमराहियों के साथ मौके पहुंच गए। पुलिस को देख बाल अपचारी भागने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इन्हें जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह गोरखपुर भेजा गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें से छह को बाल सुधार गृह गोरखपुर भेज दिया गयाद्ध सातवें की तलाश हो रही है।