{"_id":"654d32efc2edaccd3a01d805","slug":"six-daughters-of-the-district-will-play-senior-national-football-with-up-team-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-12627-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिले की छह बेटियां यूपी टीम से खेलेंगी सीनियर नेशनल फुटबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिले की छह बेटियां यूपी टीम से खेलेंगी सीनियर नेशनल फुटबाल
विज्ञापन
फरीदा अंसारी
- आगरा में चल रहे शिविर में प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी पथरदेवा का खेल मैदान में फुटबाल खेलने वाली बेटियों ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। सीनियर नेशनल बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के लिए यहां की छह खिलाड़ियों का चयन नेशनल के लिए यूपी टीम में हुआ है।
24 नवंबर से तीन दिसंबर तक गाजियाबाद में सीनियर नेशनल बालिका फुटबाल प्रतियोगिता होगी। एकलव्य स्टेडियम आगरा में संभावित यूपी टीम का प्रशिक्षण शिविर तीन से छह नवंबर तक चला। इसमें गोरखपुर मंडल की आठ व जिले की छह खिलाड़ी भाग ले रही हैं। बृहस्पतिवार को यूपी टीम की घोषणा की गई। इसमें महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मपट्टी की हिना खातून, वंदना कुशवाहा, फरीदा अंसारी, नेहा कुमारी, मुस्कान खान, अर्पणा कुशवाहा का चयन किया गया है।
गोरखपुर की खिलाड़ी सोनम रावत व जिले की ही पुष्पा यादव भी टीम में चयनित हुई हैं। एमपी इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण देने वाले जय कुमार राव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जनपद का नाम रोशन कर चुकी हैं। नेशनल प्रतियोगिता में इस ग्राउंड की छह खिलाड़ियों का चयन होना यह साबित करता है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ी किसी भी मायने में कम नहीं है। वह दिन दूर नहीं जब पथरदेवा कुर्मीपट्टी की बेटियां भारत की सीनियर टीम में खेलेंगी। हिना ने तो इसकी शुरुआत भी कर दी है।
विज्ञापन
इनके चयन पर मंडल फुटबाल संघ के सचिव हमजा खां, जिपंस सुजीत प्रताप सिंह, मोनू सिंह, विवेक श्रीवास्तव, विद्यालय के कुलमुख्य राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रबंधक अजीत प्रताप सिंह, वीर प्रताप सिह, भीम यादव, रविंद्र मल्ल, नीतेश राव आदि ने खुशी जताई।