फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   six corona infected found

स्वास्थ्य कर्मी समेत छह कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 23 Aug 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
six corona infected found
स्वास्थ्य कर्मी समेत छह कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण थम नहीं रहा है। प्रतिदिन संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को एक स्वास्थ्य कर्मी सहित छह नए पॉजिटिव केस मिले। इन्हें लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हो गई है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में सदर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगावां की एक स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव मिलीं। भलुअनी ब्लाक क्षेत्र का एक व्यक्ति इलाज कराने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित मिला। विकास खंड देसही देवरिया क्षेत्र का एक किशोर खांसी और बुखार से पीड़ित होने पर अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

इसी ब्लाक क्षेत्र की एक महिला भी सर्दी व खांसी से परेशान थी। जांच कराने पर संक्रमित मिली। रुद्रपुर ब्लाक क्षेत्र की एक महिला बुखार, खांसी व कमर में दर्द होने पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, जहां जांच में पॉजिटिव मिलीं। इसी ब्लाक क्षेत्र की एक किशोरी तीन दिन से बुखार, खांसी, सर्दी व शरीर में दर्द से पीड़ित थी। वह अस्पताल पहुंची। इसके बाद जांच कराने पर संक्रमित मिली। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को होम आइसोलेशन के 12 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक 22963 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22711 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड के रोकथाम के लिए एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। प्रतिदिन जांच कराई जा रही है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 22 है। कोरोना को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed