{"_id":"6a3044dc02582d71370b994a","slug":"sit-in-protest-at-the-sub-registrars-office-against-the-front-office-system-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184668-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में उप निबंधक कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में उप निबंधक कार्यालय पर धरना
Tue, 16 Jun 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। उप निबंधक कार्यालय में प्रस्तावित फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता संघ एवं दस्तावेज लेखक संघ के संयुक्त आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। विरोध के चलते उप निबंध कार्यालय में रजिस्ट्री सहित सभी कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे और कार्यालय का कामकाज बंद रहा।
दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष गिरिजेश कुमार मिश्र ने कहा कि फ्रंट ऑफिस की स्थापना से दस्तावेज लेखकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों के हितों के विपरीत है और इससे वर्षों से जुड़े लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक आम जनता को विधिक एवं दस्तावेजी सहायता प्रदान करते हैं। ऐसे में फ्रंट ऑफिस व्यवस्था लागू होने से उनके कार्यक्षेत्र और आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान मुकेश श्रीवास्तव, विक्रांत सिंह, रवींद्र शंकर उपाध्याय, विकास पाल, रामाशीष यादव, जयराम तिवारी, राजकुमार मिश्र, राजू प्रजापति, प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।