{"_id":"65f0ba657840a7e69b01f076","slug":"siswar-pradhans-dismissal-notice-issued-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-121251-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिसवार प्रधान की बर्खास्तगी का नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिसवार प्रधान की बर्खास्तगी का नोटिस जारी
Wed, 13 Mar 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने कार्रवाई के लिए बीडीओ, डीपीआरओ और सीडीओ को भी भेजा पत्र, 15 दिन में देना है स्पष्टीकरण
गांव निवासी श्रीराम सिंह और अन्य ग्रामीणों ने पांच माह पहले
डीएम से की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के सिसवार के ग्राम प्रधान की बर्खास्तगी के लिए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने मंगलवार को नोटिस जारी किया। पांच माह पहले गांव के एक व्यक्ति और ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी। इसमें पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर पर्चा दाखिल करते समय लक्ष्मी देवी के शपथपत्र में तथ्यों को छिपाने की शिकायत की थी। डीएम ने गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सलेमपुर और जिला कृषि अधिकारी से जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने बर्खास्तगी के कार्रवाई का नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विकास खंड भलुअनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसवार की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी के खिलाफ राजस्व ग्राम सुकरौली निवासी श्रीराम सिंह, हरिकेश कुशवाहा, रंजीत कुमार गोंड, रामलक्षन, तेज बहादुर सिंह, परमहंस कुशवाहा और दिनेश समेत अन्य ग्रामीणों ने 11 अक्तूबर 2023 को डीएम अखंड प्रताप सिंह से ग्राम प्रधान के खिलाफ शपथ पत्र में हेराफेरी कर चुनाव लड़ने की शिकायत की थी। इसपर डीएम ने 22 नवंबर को सलेमपुर एसडीएम और जिला कृषि अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया था। एसडीएम ने तत्काल सीओ सलेमपुर को जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही। सीओ दीपक शुक्ला ने खुखुंदू थाने से प्रकरण की जांच कर 27 जनवरी 2024 को रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। फिर एसडीएम सलेमपुर और जिला कृषि अधिकारी ने जांच रिपोर्ट डीएम को दी। इसमें ग्रामीणों की शिकायत सही पाए जाने पर डीएम ने प्रधान लक्ष्मी देवी के खिलाफ बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया है। साथ ही 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम ने बर्खास्तगी के नोटिस की प्रति बीडीओ भलुअनी, जिला पंचायत राज अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को भेजी है। उधर, प्रधान के खिलाफ बर्खास्तगी का नोटिस जारी होने की सूचना धीरे-धीरे गांव में भी पहुंच गई। इसके बाद गांव में हलचल मच गई है।