फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sisters tie Rakhi on brothers' wrists, pledge to protect them with gifts

Deoria News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उपहार के साथ लिया रक्षा का संकल्प

Fri, 01 Sep 2023 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sisters tie Rakhi on brothers' wrists, pledge to protect them with gifts
भाई के कलाई पर राखी बांधती बहन
जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, शुभ मुहूर्त के अलावा पूरे दिन चला रक्षासूत्र बांधने का दौर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रक्षाबंधन पर्व बृहस्पतिवार को जनपद में उत्साह एवं खुशी के माहौल में मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर एवं आरती कर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को उपहार दिया और आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया। सुबह से ही पर्व को लेकर घरों में विशेष उमंग रहा।
भाई और बहन के अटूट बंधन और पारस्परिक विश्वास का पर्व रक्षाबंधन को लेकर सुबह से लेकर शाम तक जिले में रौनक रही। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बुधवार की रात नौ बजे से बृहस्पतिवार को सुबह 7.15 बजे तक ही था, ऐसे में अधिकांश भाई सुबह ही बहनों के घर पहुंच गए। हालांकि पर्व के उत्साह व व्यवहार को देखते हुए लोगों ने अपनी सुविधानुसार पूरे दिन तक राखी बंधवाई। त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियों की गई थी। भोर में ही पूजन-अर्चन कर बहनें भाइयों के आने की राह ताकती रहीं। इसके बाद थाल सजाकर टीका लगा एवं आरती करने के बाद भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर सुख-दुख में साथ निभाने का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। इस दौर मुंह मीठा कराने का दौर भी जारी रहा। छोटी बहनों को उपहार पाने का विशेष इंतजार रहा। इस मौके पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जो बहनें अपने ससुराल में थीं, भाइयों ने वहां पहुंचकर राखी बंधवाई। बहनों ने भाइयों के लिए इस मौके पर पकवान भी बना रखे थे। राखी बांधने के बाद उन्हें प्यार से परोसा और खिलाया।
विज्ञापन



--------

जेल में भी बंदियों को बहनों ने बांधी राखी
जिन बहनों के भाई किसी अपराध में जिला जेल में बंद हैं, वह बहनें भी बृहस्पतिवार को यहां पहुंची और क्रम से उन्हें राखी बांधी। इस पल को महसूस कर बहन व भाइयों की आंखों में आंसू आ गए। बहनों ने उन्हें उदास और निराश न होने की बात कह उनकी हिम्मत बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
यात्रियों के आगे कम पड़ गई रोडवेज की बसें
भाइयों को राखी बांधने के लिए निकली बहनों की अधिक संख्या के आगे रोडवेज की बसें कम पड़ गईं। बसों में सीट को लेकर खूब धक्का-मुक्की हुई। यहां तक की कई यात्रियों को खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह से ही बहनें गोरखपुर, लार, सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज, बड़हलगंज, कसया, बघौचघाट, पथरदेवा, तरकुलवा, भाटपाररानी, प्रतापपुर, मईल आदि जगहों पर जाने के लिए बस स्टेशन पहुंच गईं। सुबह के ही समय मुहूर्त होने से सभी जल्दी पहुचंने की होड़ में थीं, हालांकि हर जगह के लिए बसें नहीं उपलब्ध होने से कई निराश भी हो गईं। ग्रामीण क्षेत्रों वाले मार्गों पर भी महिलाओं को बसों के आने का इंतजार रहा। देवरिया डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को कोई दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखा गया। जहां की भी यात्री मिलीं, सबको यात्रा कराई गई। बुधवार को 18 हजार महिला यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की। इन्हें शून्य लिखा हुआ टिकट परिचालकों ने दिया। करीब नौ लाख रुपये की आय को शासन के आदेश पर माफ किया गया।
--------------------
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी प्रेम की डोर
फोटो समाचार।
अहले सुबह से सड़क और दुकानों पर दिखी रौनक

संवाद न्यूज, एजेंसी
रुद्रपुर। भाई बहन के अटूट रिश्तेदार का त्योहार रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। अहले सुबह शुभ मुर्हूत में बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम की डोर बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार देकर हैप्पी रक्षाबंधन बोला। रक्षा बंधन के त्योहार पर सुबह से ही सड़क से लेकर दुकानों पर रौनक दिखी।
सुबह बहने थाली सजाकर भाई के माथे पर कुमकुम, चंदन का टीका लगाकर हाथ में स्नेह से राखी बांधी। बहनों को भाइयों ने उपहार दिया। बहनों ने भाई की लंबी उम्र की कामना कर रक्षा का वादा लिया। छोटे बच्चे हाथों में रंग-बिरंगी राखी देख मुस्कराने लगे। घरों में लोगों ने विभिन्न प्रकार के पकवानों का आनंद उठाया। लुअठही स्थिति विधायक जयप्रकाश निषाद के आवास पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने विधायक को राखी बांधी। नगर सहित क्षेत्र के चौराहों पर मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। सोशल मीडिया पर एक दूसरे को रक्षाबंधन के त्योहार पर बधाई देने का सिलसिला लगा रहा।

-----------------------
बहन ने बांधा प्यार का डोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षा बंधन बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर भाईयों की दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं भाईयों ने बहनों को विभिन्न उपहार भेंट स्वरूप दिए। रक्षा बंधन को लेकर नगर में काफी चहल पहल देखी गई। लोग विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करते नजर आए।नगर व ग्रामीण इलाकों में बुधवार देर रात से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरु हो गया था। बहनों ने पहले भाई की आरती उतारी और टीका लगाकर राखी बांधी। बहनों ने अपनी प्यारी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। हर उम्र के लोगों में पर्व मनाने को लेकर उत्साह देखने को मिला। छोटी बहनों ने अपनी नन्हे मुन्ने भाइयों को राखी बांधकर प्यार साझा किया। दूसरी ओर बुजुर्ग भाई बहनों ने भी त्योहार उत्साह के साथ मनाया। उधर, बाजारों में रौनक देखने को मिली। लेकिन, रेलवे और बस स्टेशन पर यात्रियों की बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिली। यात्रियों को बैठने की सीटों के लिए मारामारी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed