फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sister tied the defense thred and wished

बहनों ने शुभ मुहूर्त में राखी बांध भाइयों से लिया रक्षा का संकल्प

Mon, 03 Aug 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
sister tied the defense thred and wished
रक्षासूत्र बांधकर बहनों ने भाइयों के लिए की मंगलकामना
विज्ञापन

बहनों ने शुभ मुहूर्त में सजाई राखी की थाली, आरती उतारकर भाइयों से लिया रक्षा का संकल्प
जनपद में हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार
देवरिया/सलेमपुर। भाई-बहन के स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को धार्मिक रीति रिवाज व उल्लास के साथ जनपद में मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर रोली-चंदन व अक्षत के तिलक लगाकर आरती उतारी। वहीं, कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। बहनों ने भाइयों के लिए जहां मंगलकामना की वहीं, भाइयों ने भी इस पावन पर्व पर बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें मांगिलक उपहार भेंट किया।
राखी त्योहार को लेकर सुबह से ही शहर से लेकर गांव तक उत्साह का माहौल रहा। सुबह शुभ मुहूर्त में बहनों ने राखी की थाली सजाई। उसमें रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक और राखी रखे। इसके बाद स्नान ध्यान कर आए भाई को उन्होंने स्वागत किया। तिलक लगाकर कलाई में राखी बांधी और अपनी सुरक्षा और सम्मान की कामना की। भाइयों ने भी उपहार देने के बाद उनकी आजीवन रक्षा का संकल्प लिया। वहीं अधिकांश बहनों ने राखी बांधने तक व्रत रखा। राखी और मिठाई की दुकानों को खास ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन

भाई-बहनों ने बधाई संदेश के लिए सोशल मीडिया का किया इस्तेमाल
जॉब या पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर रहने वाले भाइयों को बहनों ने डाक या कूरियर के माध्यम से राखी पहले ही भेज दी थी। भाइयों ने विधि विधान से बहनों के स्नेह रूपी धागे को हाथों पर बांधा। वहीं कई लोगों ने वीडियो कॉल के जरिए त्योहार की सभी मान्यताओं व परंपराओं को पूरा किया। एक दूसरे को शुभकामना देने में भाई-बहनों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स का भी खूब इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में भी उल्लास का साथ मना रक्षाबंधन का पर्व
देसही देवरिया। देसही देवरिया क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन क्षेत्र में देर शाम तक मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहन के प्रति अपने फर्ज और संकल्प को दोहराया। क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर सोमवार की दोपहर तक दुकानों पर भीड़ रही। आनंदनगर, हेतिमपुर, महुआडीह, रामपुर गौनरिया सहित अन्य चौराहों पर मिठाई और राखी की दुकानें विशेष तौर पर सजी रहीं। चारों तरफ लोगों की आवाजाही से सड़कें गुलजार रहीं।

धार्मिक उत्साह के साथ मना राखी का त्योहार
गौरी बाजार। क्षेत्र में सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की। बहनों ने मुंह बोले भाइयों की कलाइयों पर भी राखी बांधी। इस पर्व पर नन्हे-मुन्ने बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। ऐसी बहनें जो इस पर्व पर अपने भाइयों से दूर ससुराल में थीं। भाइयों ने उनके घर पहुंचकर उनसे राखी बंधवाई। भाइयों के आने की राह बेसब्री से बहनें देखती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed