फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sister-in-law arrives on learning about brother-in-law's marriage, creates ruckus

Deoria News: देवर के शादी करने की जानकारी पर पहुंची भाभी, किया हंगामा

Sat, 29 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law arrives on learning about brother-in-law's marriage, creates ruckus
लार। शादी की सूचना पर पहुंची भाभी ने देवर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इससे पहले बृहस्पतिवार को महिला ने देवर के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया था। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। दोनों पक्ष के बीच देर तक पंचायत भी हुई।
विज्ञापन

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का कहना है कि उसकी शादी लार नगर के एक वार्ड निवासी युवक से हुई थी। दोनों से छह साल का एक बच्चा है। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इसके बाद पति ने एक महिला से दूसरी शादी कर ली। इसी बीच पति के छोटे भाई ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि जब भी दबाव बनाती थी तो आरोपी जल्द शादी करने की बात कह टाल देता था। इधर युवक की शादी परिजनों ने कहीं और तय कर दी। शनिवार को बरात जाने वाली है। इसकी जानकारी मिलते ही महिला ससुराल पहुंच युवक पर शादी से मुकरने का आरोप लगा हंगामा करने लगी। यह देख परिवार सहित मोहल्ले के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, मगर एक नहीं सुनी। आरोपी युवक से शादी करने की जिद पर दरवाजे पर बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले की जांच की जा रही थी। अब दोनों पक्ष ने शाम को आपस में सुलह समझौता कर लिया है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मुझे नहीं है, पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed