{"_id":"648dfce54dfeaedec905ffcc","slug":"sir-to-get-the-name-corrected-in-khatauni-i-have-been-circling-the-tehsil-for-six-months-deoria-news-c-7-1-210738-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साहब! खतौनी में नाम दुरुस्त कराने के लिए छह माह से तहसील का लगा रहा हूं चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साहब! खतौनी में नाम दुरुस्त कराने के लिए छह माह से तहसील का लगा रहा हूं चक्कर
विज्ञापन
बरहज संपूर्ण समाधान दिवस में आए लंबे समय से चक्कर काट फरियादी का खतौनी में तुरंत नाम दर्ज कराकर
सेवानिवृत्त विद्युत निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र शुक्ल ने अफसरों को बताई पीड़ा, तत्काल हुआ समाधान
फोटो समाचार-17डीईओ 131, 132
राजस्व और पुलिस के छाए रहे मामले, 34 में चार मामलों हुआ निस्तारण
वाद निस्तारण में पीड़ित और दो गवाहों का फोटो करें अपलोड: सीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पूरे दिन राजस्व और पुलिस के मामले छाए रहे। मौके पर आए 34 मामलों में राजस्व के तीन और पुलिस के एक मामले का निस्तारण कर दिया गया। दिवस में आए सेवानिवृत्त विद्युत निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र शुक्ल ने कहा कि साहब! खतौनी में नाम दुरुस्त कराने के लिए छह माह से चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है।
एसडीएम योगेश कुमार की अध्यक्षता में दिवस की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर सीडीओ रवींद्र कुमार और एडीशनल एसपी राजेश कुमार भी पहुंचे। सीडीओ ने तत्काल प्रभाव से पीड़ित सुरेंद्र शुक्ल की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए खतौनी में नाम दुरुस्त कराकर उन्हें सौंप दिया। खुदियां बुजुर्ग के अमरजीत सिंह ने चकमार्ग पैमाइश के बाद भी निर्माण नहीं होने, लबकनी ईश्वर के गोविंद जमीन संबंधी, मोहरा के दुर्गेश कुमार आदेश का अनुपालन कराने, सुकरौली के अवधेश रास्ता कब्जा करने, गोपालपुर के सुदामा कुमार पोखरी पर अतिक्रमण, एकडंगा के सतेंद्र चौहान जमीन संबंधी, तेलियां अफगान के हरिशंकर प्रसाद पट्टे की भूमि के पैमाइश, खुखुंदू के नरगा निवासी भीमशंकर ने कराए गए पैमाइश को स्वीकार करने के बाद भी परेशान किए जाने की शिकायत किया। दिवस में राजस्व-पुलिस 14-14, विकास और तीन-तीन मामले आए। सीडीओ ने कहा कि शेष मामलों को संबंधितों को सौंपते हुए मातहतों को मामलों के निस्तारण के समय वादी के साथ गवाहों के फोटो अवश्य अपलोड कराने का निर्देश दिया। मौके पर तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, रवींद्र मौर्य, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, श्रीनारायण, संजय पांडेय, एसआई महेंद्र मोहन मिश्र, वीरेंद्र मौर्य, सुमित राय आदि मौजूद रहे।