{"_id":"658b1fa74aae59f0070c9634","slug":"sir-the-bullies-plowed-my-farm-deoria-news-c-208-1-deo1003-15997-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साहब! दबंगों ने मेरा खेत जोत लिया, पुलिस ने बना दिया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साहब! दबंगों ने मेरा खेत जोत लिया, पुलिस ने बना दिया आरोपी
Wed, 27 Dec 2023 03:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 Dec 2023 03:54 PM IST
सार
महुआडीह थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके एक खेत के मेड़ को जबरन जोत कर अपने खेत में मिला लिया। 29 नवंबर को मेड़ तोड़ने की बात पूछने पर दबंग लामबंद होकर पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
देवरिया जिले में हरखौली गांव के पूर्व प्रधान ने मंगलवार को एसपी से मिलकर पुलिस पर केस दर्ज कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान ने एसपी से कहा कि साहब! दबंगों ने मेरा खेत जोत लिया, पुलिस ने आरोपी बना दिया है। उन्होंने पत्रक देकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
महुआडीह थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके एक खेत के मेड़ को जबरन जोत कर अपने खेत में मिला लिया। 29 नवंबर को मेड़ तोड़ने की बात पूछने पर दबंग लामबंद होकर पिटाई करने लगे। अगल-बगल के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उनकी जान बचाई।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस थाने बुलाई। आरोप है कि दिन भर थाने में बैठने के बाद शांति भंग में चालान कर दिया गया। उसके बाद चार दिसंबर को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अब प्रताड़ित किया जा रहा है। मंगलवार को एसपी को पत्र देकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन