फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SIR: Only 35 percent of the work has been completed so far.

एसआईआर : अभी केवल 35 प्रतिशत ही हुआ काम

Wed, 26 Nov 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
SIR: Only 35 percent of the work has been completed so far.
346 बुथ संख्या देवसिया गांव के बीएलओ राजदेव प्रसाद फार्म भरवाते हुए
रुद्रपुर/देवरिया। मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में फॉर्म का डीजिटाइज कराने को निर्वाचन आयोग ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

पंचायत, बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर से लेकर बूथ स्तर पर फीडिंग का काम दिन- रात कराया जा रहा है। मंगलवार की रात करीब एक बजे तक सरकारी ऑफिसों में कर्मचारी फॉर्मों की फीडिंग करते रहे।
हालांकि एसआईआर में अभी पूरे जिले में करीब 65 प्रतिशत डेटा एकत्र कर फीड कराना चुनौती बना हुआ है। गणना प्रपत्र में महिला वोटरों की अधूरी जानकारी और लग्न में व्यस्त लोगों के कारण बीएलओ को दुर्दशा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले की सात विधानसभा में बुधवार तक कुल 24,09,009 वोटरों में से प्रशासन ने करीब 8,39,825 वोटरों का डेटा फीड करा दिया है। हालांकि अभी केवल 35 प्रतिशत ही काम हुआ है। इसमें रुद्रपुर में कुल 3,24,661 में से 1,17,441 वोटरों का डेटा भरा जा चुका है। वहीं भाटपारानी में 3,45,883 मतदाताओं में से जिले में सर्वाधिक 1,51,362 डीजिटाइज किया जा चुका है, जबकि देवरिया सदर में सबसे कम कुल वोटर 3,59,538 में से 99,809 गणना प्रपत्र ऑनलाइन किए जा सके हैं। वहीं पथरदेवा में कुल मतदाता 3,50,605 में से 1,24,012, सलेमपुर विधान सभा के 3,42,882 में से 1,31,485, बरहज के मतदाता 3,23,382 में से 98,738 और रामपुर कारखाना के 3,62,058 में से 1,16,978 मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरा जा चुका है। जिले में करीब 65 प्रतिशत वोटरों का डेटा 8 दिन में ऑनलाइन कराना चुनौती बना है। हालांकि प्रशासन हर बूथों पर गणना प्रपत्र से लेकर फीडिंग की लगातार समीक्षा कर रहा है, लेकिन वोटरों की सुस्ती भारी पड़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed