{"_id":"64bec9f624a1946564077e04","slug":"sir-aryan-used-to-tease-the-land-dispute-is-going-on-from-his-maternal-uncles-house-for-a-long-time-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-2238-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत मामला: साहब... आर्यन मुंह चिढ़ाता था, उसके मामा के घर से काफी समय से चल रहा है भूमि का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत मामला: साहब... आर्यन मुंह चिढ़ाता था, उसके मामा के घर से काफी समय से चल रहा है भूमि का विवाद
Tue, 25 Jul 2023 03:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:56 PM IST
सार
मासूम का शव बरामद होने और हत्या की जानकारी मिलते ही उसके घर और ननिहाल में कोहराम मच गया। पिता नंदीप विश्वकर्मा, माता रिंकू देवी, नाना राजेंद्र, नानी रमावती, मौसी सोनम, मामा बैजनाथ और मामी कलावती दहाड़े मारकर रोने लगे। दोनों परिवारों का रोना देखकर सांत्वना देने आए ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई।
विज्ञापन
आर्यन की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा। संवाद
विस्तार
ममेरा भाई अजीत रात में आर्यन के मामा का हमदर्द बन कर उसकी खोजबीन कर रहा था। पर जब परिजनों को शक हुआ तो पुलिस ने आरोपी को रात में ही हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे तक पुलिस को चकमा देते रहा, लेकिन बाद में उसने जेहन में छिपे राज को उगल दिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि दो माह में पहले आर्यन क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान उसकी बाल आरोपी अजीत की बाइक पर गिर गई। इसको लेकर उसके मामा से विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपी ने धमकी दी थी कि वह बहुत जल्द सबक सिखाएगा। उसने बताया कि काफी समय पहले आर्यन के नाना ने पट्टीदारी की एक भूमि धोखे से बैनामा करा ली थी, जिसमें हम लोगों का भी हिस्सा बनाता था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
अब आए दिन जब दरवाजे पर बैठता था या आता जाता था तो आर्यन मुंह चिढ़ाता था। इसको लेकर बहुत गुस्सा आता था। हमने सोच लिया था कि इसे किसी तरह खत्म कर देना है। इसी को लेकर हमने घटना को अंजाम दे दिया। मारने के बाद हमें कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सुसाइड नोट लिख निक्की ने बयां किया अपना दर्द, 'अब मैं हमेशा के लिए जा रही हूं, आपकी दुलारी...'
मासूम के घर और ननिहाल में मचा कोहराम
मासूम का शव बरामद होने और हत्या की जानकारी मिलते ही उसके घर और ननिहाल में कोहराम मच गया। पिता नंदीप विश्वकर्मा, माता रिंकू देवी, नाना राजेंद्र, नानी रमावती, मौसी सोनम, मामा बैजनाथ और मामी कलावती दहाड़े मारकर रोने लगे। दोनों परिवारों का रोना देखकर सांत्वना देने आए ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई।
परिजनों का रोना देख छोटा भाई यशवीर हो गया बदहवास
गौरा निवासी नंदीप विश्वकर्मा के दो बेटे आर्यन और यशवीर थे। यशवीर तीन वर्ष छोटा है। आर्यन की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों को रोते देखकर मासूम यशवीर पहले तो सिसक पड़ा फिर बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगा। आसपास के लोगों ने उसको संभाल कर परिजनों को दिया। मासूम यशवीर बदहवास होकर परिजनों को रोता देखता रहा।