फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sins are washed away by devotion to Srihari

Deoria News: श्रीहरि की भक्ति से धुल जाते हैं पाप

Sat, 06 May 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sins are washed away by devotion to Srihari
परसियां अजमेर ब्रह्मस्थान पर हुआ विष्णु महायज्ञ का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गड़ेर। क्षेत्र के परसियां अजमेर ब्रह्मस्थान पर आचार्य पंडित रामाशंकर दूबे के नेतृत्व में विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को ब्रह्मस्थान पर आयोजित संगीतमयी कथा में पंडित गोविंद शास्त्री ने कहा कि भगवान की भक्ति में ही मोक्ष की प्राप्ति निहित है। श्रीहरि की पूजा करने से सभी पाप धुल जाते हैं।

कथावाचक ने कहा कि ब्राह्मण आत्मदेव समस्त वेदों के विशेषज्ञ थे। उनकी पत्नी धुंधली कुलीन और सुंदर थीं, लेकिन उनकी प्रवृत्ति झगड़ालु थी। संतानोत्पत्ति न होने से आत्मदेव सदैव दुखी रहते थे। एक बार संत ने पत्नी को खिलाने के लिए उन्हें फल देते हुए कहा कि सांसारिक मोहमाया में फंसकर मनुष्य अपने कर्तव्य पथ से भटक जाता है। यहां तक कि अपने स्वार्थ के आगे वह ईश्वर को भी भूल जाता है। धुंधली ने संत की ओर से दिए गए फल का एक हिस्सा गाय को जिससे गोकर्ण, जबकि शेष फल खाने से धुंधकारी पैदा हुआ। इस दौरान मुख्य यजमान गीता देवी, रिंकू देवी, अमित दूबे, वीरेंद्र यादव, मोहन यादव, राजन दूबे, मार्कंडेय दूबे, महेश दूबे, पुष्पा देवी, प्रीति, खुशी, सुमन देवी, नेहा यादव, नीलू यादव और ज्योति आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed