फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sinhasn giri president and manoj elected minister

सिंहासन गिरि अध्यक्ष और मनोज कुमार मंत्री निर्वाचित

Thu, 12 Nov 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
sinhasn giri president and manoj elected minister
सिंहासन गिरि अध्यक्ष और मनोज कुमार मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

देवरिया। जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव बृहस्पतिवार को गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। इसमें सिंहासन गिरि अध्यक्ष और मनोज कुमार राय मंत्री निर्वाचित हुए। पांच पदों पर चुनाव हुआ, जिसमें 1669 मतों में से 1100 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र राव की देखरेख में प्रात: आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और देर शाम परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर सिंहासन गिरि 403 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार द्विवेदी को 289 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र नाथ तिवारी 648 मत पाकर विजयी हुए। इनके प्रतिद्वंद्वी प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव को 261 मत मिले। मंत्री पद पर मनोज कुमार राय 414 मत पाकर विजयी घोषित हुए। जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी शक्तिधर पांडेय को 257 मत मिले।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पद पर शशिभूषण मिश्र 376 मत पाकर प्रथम व संदीप सिंह पाल 311 मत पाकर द्वितीय उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इनके प्रतिद्वंद्वी क्रमश: विष्णु कुमार जायसवाल को 306, अशोक कुमार सिंह को 239, प्रमोद कुमार यादव को 228 व सत्यप्रकाश शुक्ला को 263 मत मिले। इसी प्रकार संयुक्त सचिव के तीन पद पर अमरेंद्र धर द्विवेदी 586 मत पाकर प्रथम, अशोक कुमार पटेल 424 मत पाकर द्वितीय, राम प्रवेश सिंह 310 मत पाकर तृतीय पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अभय कुमार पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पांडेय, गेना लाल, रामनगीना राय, राजेंद्र जायसवाल, शैलेश कुमार शर्मा, युगुल किशोर सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देवेंद्र यादव, वृजानंद प्रसाद निषाद, हरिनाथ चौरसिया, श्रवण कुमार तिवारी, सुमित्रा पांडेय, योगेश पांडेय निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र राव, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीनारायण गुप्ता, सदस्य प्रभाकर राम त्रिपाठी, रामप्रसाद मिश्र, आनंद शरण धर द्विवेदी व नितेंद्र नाथ त्रिपाठी की देखरेेेख में चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातवीं बार अध्यक्ष बने सिंहासन गिरि
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बृहस्पतिवार को सिंहासन गिरि सातवीं बार अध्यक्ष बने। इससे पहले 2005, 2006, 2011, 2014, 2016, 2018 में अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वह मिलनसार व अधिवक्ताओं में लोकप्रिय हैं। इसकी वजह से अधिवक्ताओं ने उन्हें सातवीं बार अध्यक्ष चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed