फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Silver Jubilee celebrations celebrated with pomp

Deoria News: धूमधाम से मना रजत जयंती समारोह

Sun, 31 Dec 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Silver Jubilee celebrations celebrated with pomp
 आकांक्षा को प्रथम स्थान लाने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करतीं दीदउ कुलपति  
प्रतापपुर। श्री बबन सिंह शिक्षण संस्थान से संचालित बुद्ध पीजी कॉलेज रतसिया कोठी को 28 वां स्थापना दिवस और रजत जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि सुदूर ग्रामीण अंचल में इतना भव्य शिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए कुलमुख्य डॉ. तेज प्रताप सिंह बधाई के पात्र हैं। ये इस क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि उन्हें दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यहां के संस्थापक का नाम हम लोग अपने छात्र राजनीति से ही सुनते आ रहे हैं। नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों के विकास में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव ने कहा कि महाविद्यालय के शिलान्यास के समय भी वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के उस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रजत जयंती समारोह में उपस्थित होना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम को रामेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व संस्था के डॉ. टीपी सिंह, प्रबंधक भानु प्रताप सिंह व रीता सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, संयोगिता सिंह, शिवानी सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed