{"_id":"5a5b93954f1c1b87268b45e7","slug":"sikh-society-celebrated-lohri","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व
deoria
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
लोहड़ी मनाते सिख समाज के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। सर्द मौसम और मंगल गीतों के बीच लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की देर रात न्यू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में लोहड़ी की मस्ती दिखी। धमाल के बाद सभी ने एक-दूसरे को पर्व की बधाइयां दीं।
लोहड़ी को लेकर सिख परिवारों में उत्साह का माहौल रहा। पुरुष, महिलाएं और बच्चे तैयारियों में जुटे रहे। सबसे अधिक उत्साहित बच्चे रहे। लोगों के घरों में जाकर लोहड़ी मांगी। शाम होते-होते गुरुद्वारा में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रात करीब 10 बजे लकड़ियों की लोहड़ी बनाई गई। इसके बाद दीपक से लोहड़ी को जलाया तो लोग खुशी से झूम उठे। मक्का, रेवड़ी, मूंगफली आदि से पूजन करते हुए परिक्रमा की। महिलाओं ने सुंदर मुंदरिये..कौन विचारा, दूल्हा भट्ठी वाला गीत गाया। साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।