{"_id":"68f29d104981fdf18a006f05","slug":"sikandar-defeated-sonu-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165907-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिंकदर ने सोनू को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिंकदर ने सोनू को दी पटकनी
Sat, 18 Oct 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों का हाथ मिला कर शुभारंभ कराते सपा नेता प्रदीप यादव,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर की कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। फतेहपुर गांव में आयोजित मंडल स्तरीय दंगल प्रतियोगिता में शुक्रवार को जुटे पहलवानों ने जोर आजमाइश की। रोमांचक मुकाबले में सिंकदर गईयापार ने सोनू पहलवान छपरा को पटकनी देकर मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता प्रदीप यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया।
गोरखपुर के हरिलाल और चौरीचौरा के गोविंद के बीच कुश्ती अंतिम दौर तक चला। दोनों पहलवान एक-दूसरे को मात देने में लगे रहे। हालांकि, हरिलाल का दांव सफल रहा और वह विजयी रहे। बिरवा के सिद्धार्थ ने देवरिया के अभिषेक को चित कर दिया। तिवई के अवधेश का दांव मुलायम पर भारी पड़ा और चरखी दांव से आसमान दिखा दिया।
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कुश्ती भारत की परंपरा से जुड़ा खेल है। विश्व स्तर पर भी ग्रामीण स्तर से निकली कई प्रतिभाएं पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। इस दौरान रामकेवल यादव, देवेन्द्र यादव, संजय यादव, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।