फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Signature campaign to get the barricades removed.

Deoria News: बैरिकेडिंग हटवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान

Mon, 19 Jan 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign to get the barricades removed.
गौरी बाजार। कस्बे के रामपुर चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग हटाने को लेकर पूर्व प्रमुख मुकुल सिंह के नेतृत्व में रविवार को हस्ताक्षर अभियान चला। इसे लेकर सोशल मीडिया के जरिए भी लोग आवाज उठाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इस बैरिकेडिंग से गौरी बाजार कस्बा दो हिस्से में बंट गया है। स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही गौरी बाजार में जाम की समस्या के मद्देनजर पुलिस द्वारा चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर पूरा रास्ता बंद कर दिया गया था। इससे जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात तो मिली, लेकिन मुड़ने वाली जगह पर बैरिकेडिंग ने समस्या को और बढ़ा दिया। पूर्व चेयरमैन निलेश जायसवाल, मुकुल सिंह, रविंद्र जायसवाल, सभासद अवध किशोर पांडेय, अनिल चंद सहित कई लोगों ने कस्बे के वार्डों में घूमकर बैरिकेडिंग हटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed