{"_id":"69d561f3da235d16c20acf71","slug":"siddharth-universitys-10th-convocation-proposed-on-june-30-preparations-begin-deoria-news-c-227-1-sdn1035-156234-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिद्धार्थ विवि का 10वां दीक्षांत समारोह 30 जून को प्रस्तावित, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिद्धार्थ विवि का 10वां दीक्षांत समारोह 30 जून को प्रस्तावित, तैयारियां शुरू
Wed, 08 Apr 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 30 जून को आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। राजभवन के दिशा-निर्देशों के क्रम में समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. कविता शाह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी छात्रों में नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से 18 से 22 जून तक दीक्षांत सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दीक्षांत सप्ताह के अंतर्गत 18 से 20 जून तक आर्ट्स एंड क्राफ्ट हैकथॉन का आयोजन होगा। इससे विद्यार्थियों में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर आधारित विशेष व्याख्यान में विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
22 जून को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन (एलुमनाई मीट) का भी आयोजन किया जाएगा। कुलपति ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए।
कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिसमें विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने सभी से अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और समन्वय के साथ करने की अपील की।
कार्यक्रम में एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों की भी सहभागिता रहेगी। बैठक में अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव, वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. सौरभ, विज्ञान संकाय की अध्यक्ष प्रो. प्रकृति राय, प्रो. हरीश कुमार शर्मा, प्रो. सुनील श्रीवास्तव, प्रो. सत्येंद्र दुबे, प्रो. सुनीता त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।