फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shri krishna janmashtami celebrated in barhaj

आधी रात को चहुंओर गूंजा जय कन्हैया लाल की...

Sat, 20 Aug 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
shri krishna janmashtami celebrated in barhaj
बरहज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सजाई गई झांकी - फोटो : DEORIA
आधी रात को चहुंओर गूंजा जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन

बरहज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार की मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्त ...नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...गीत गाते हुए झूम उठे। महिलाओं ने सोहर गाया। दूसरे दिन भी मंदिर और पंडाल गुलजार रहे।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर थाना परिसर, सीएचसी मोड़, पटेल नगर पश्चिमी, मुख्य चौक, रेलवे स्टेशन तिराहा, ब्लॉक रोड, तहसील मार्ग, विंध्यवासिनी धाम मंदिर सहित पोस्ट ऑफिस के निकट स्टूडेंट क्लब की ओर से झांकी सजाई गई थी। वहीं भलुअनी, कपरवार, गड़ेर, मगहरा, करुअना, सोनाड़ी, पैना, बरांव आदि जगहों पर झांकी सजाई गई थी। पंडालों में भक्ति गीतों पर युवा थिरक रहे थे। पूजा-अर्चन के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। प्रभु के जन्मोत्सव पर महिला-पुरुष उपवास रखते हुए विधि विधान से पूजा-अर्चन किए। वहीं प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
भाटपाररानी। नगर व ग्रामीणांचल में शुक्रवार की पूरी रात धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। नगर व थाना परिसर में कृष्ण भगवान की सुंदर और आकर्षक झांकी सजाई गई थी। रात्रि में 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आरंभ हो गया तथा मंदिरों में घंटे घड़ियाल की आवाज के साथ जय कन्हैया लाल की मदन गोपाल गूंजने लगा। लोग कृष्ण भगवान की जय जय कार करने लगे। थाना परिसर में सुंदर और आकर्षक झांकी सजाई गई थी। इसके अलावा नगर के राम जानकी मंदिर, शिव मंदिर, मालवीय रोड आदि जगहों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। क्षेत्र में खामपार, बेलपार, भिंगारी बाजार, भवानी छापर, सोहनपुर, अकटही, टीकमपार, पड़री बाजार, चकिया कोठी आदि जगहों पर भी कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
देसही देवरिया। आधी रात को बांके बिहारी के जन्म लेते ही सोहर गीतों और जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा। सुबह गांवों व चौराहों पर बने पंडालों में मूर्तियां स्थापित की गईं। दिन भर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। चारों तरफ विशेष तैयारियां की गई थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व झांकियों का दौर चलता रहा। आधी रात को बांके बिहारी के जन्म लेते ही श्रीकृष्ण मूर्ति के पट खोल दिए गए। लोगों ने राधा रानी के संग माखनचोर का दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित किया। महिलाओं के सोहर और जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। पिपरा मदन गोपाल, महुआडीह, हेतिमपुर, बरवां मीरछापर, पड़ौली, बरमहिया, बैजनाथपुर आदि जगहों पर विशेष तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed