फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   show cause notice to 2 nurses

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में नर्स की मनमानी, पड़ सकती है भारी

Sun, 14 Apr 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
show cause notice to 2 nurses
वार्ड में रात के समय कार्यस्थल से रहती हैं गायब
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर सख्त हुआ मेडिकल कॉलेज प्रशासन, दो से स्पष्टीकरण तलब

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स की मनमानी मरीजों पर भारी पड़ सकती है। वार्ड में रात के समय कार्यस्थल पर अक्सर उनके नहीं रहने की शिकायत तीमारदार करते हैं। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त हो गया है। दो स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, जबकि अन्य को चेतावनी दी गई है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को भर्ती कर इलाज की सुविधा है। इसके लिए इमरजेंसी से लेकर मेडिसिन, सर्जिकल, हड्डी रोग के मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं। यहां मरीजों की देखभाल के लिए हर शिफ्ट में स्टाफ नर्सों की ड्यूटी लगाई जाती है। दिन में अधिक मरीज भर्ती किए जाते हैं। इसे देखते हुए इनकी संख्या अधिक होती है। दिन के शिफ्ट में तीन और रात में अधिकतर दो स्टाफ नर्स की ड्यूटी वार्डों में होती है, लेकिन कुछ स्थानों पर रात के समय कार्यस्थल से गायब रहती हैं। सुबह की अगली शिफ्ट शुरू होने से पहले पहुंच जाती हैं। इस बीच मरीजों व तीमारदारों की कोई सुनने वाला नहीं रहता है।
विज्ञापन

तीन अप्रैल की रात सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने वाला कोई नहीं था। नर्सेज स्टेशन सूना था। वहां तैनात दो स्टाफ नर्स रात नौ बजे के बाद चली गईं। कुछ जानकारी लेने के लिए एक मरीज के तीमारदार उन्हें तलाशे, लेकिन नहीं मिलीं। अगले दिन सुबह करीब सात बजे पहुंचीं और मरीजों को दवा दीं और इंजेक्शन लगाईं। कुछ तो बोतल चढ़ाने और दवा देने में भी विलंब करती हैं। तीमारदारों के कई बार कहने पर लगाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सात अप्रैल को भी मेल मेडिकल और आर्थो वार्ड में भी एक-एक स्टाफ नर्स कार्यस्थल से नदारद रहीं। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई की।

इतनी हैं स्टाफ नर्स
मेडिकल कॉलेज में करीब 117 स्टाफ नर्स हैं। इसमें 21 पुरानी स्थायी स्टाफ नर्स हैं, जबकि 34 नई स्थायी स्टाफ नर्स हैं। इसके अलावा आउटसोर्सिंग कंपनी से उपलब्ध कराई गईं 62 स्टाफ नर्स हैं। इनकी ड्यूटी इमरजेंसी, ओटी, वार्ड से लेकर अन्य स्थानों पर लगाई जाती है।

दो स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण तलब
मेडिकल कॉलेज के वार्ड से रात के समय स्टाफ नर्सों के गायब होने की शिकायत सीएमएस को मिली। उन्होंने गोपनीय जांच कराई, जिसमें शिकायत सही मिली। इसके बाद प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल ने ड्यूटी पर तैनात मेल मेडिकल व आर्थो वार्ड की एक-एक स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है।

कोट
अस्पताल के वार्ड से रात के समय स्टाफ नर्स के ड्यूटी पर न रहने की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। साथ ही संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कार्यस्थल पर नहीं रहना गंभीर बात है। सभी को समय से ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। देर रात में भी निरीक्षण किया जाएगा। अनुपस्थित मिलने पर संंबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed